मुरादाबाद में एबीवीपी ने फूंका महाराष्ट्र सरकार का पुतला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शनिवार को मुरादाबाद में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों ने अर्नब गोस्वामी को रिहा कराने की मांग की। महाराष्ट्र सरकार का पुतला भी फूंका और जमकर नारेबाजी की।
अमरोहा। पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका तथा उनकी रिहाई की मांग की। महाराष्ट्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।
शनिवार को परिषद के कार्यकर्ता जेएस डिग्री कालेज के गेट पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। जिला संगठन मंत्री अंश वशिष्ठ ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने पहले कंगना रनौत के घर बुलडोजर चलवा कर आम आदमी की आवाज को दबाने की कोशिश की थी। अब पत्रकार अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार करा दिया है। आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार तानाशाही कर रही है। प्रदर्शन करने वालों ने अर्नब गोस्वामी को रिहा कराने की मांग की। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र सरकार का पुतला भी फूंका। पुतला फूंकने वालों में शिवम राजपूत, अविरल माहेश्वरी, शिवम शर्मा, सिद्धार्थ, कपिल, अनिल कुमार, पुष्पेंद्र राणा भी मौजूद रहे।