Ayodhya Ram Mandir : मुरादाबाद में दिखा दीवाली जैसा नजारा, कार सेवकों का आज होगा सम्मान
चौरासी घंटा मंदिर पर 551 दीप जलाकर श्रीराम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर। काली मंदिर लालबाग में एक ङ्क्षक्वटल लड्डू तैयार होर्डिंग झंडी से सजा बाजार
मुरादाबाद, जेएनएन। अयोध्या में श्रीराम का भव्य निर्माण का उत्साह पूरे शहर में छा गया है। राम मंदिर निर्माण की पूर्व संध्या पर ही दीपावली जैसा नजारा दिखाई दिया। जब त्रेता युग में भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे तब अयोध्यावासियों ने पूरी नगरी सजाई थी, अब श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की खुशी भी वैसी ही है। मुरादाबाद में भी मंदिर, सड़क, बाजार से लेकर घरों तक में भव्य निर्माण की पूर्व संध्या पर नजारा बदला सा नजर आया। मंदिरों में श्रीराम के जयकारों के साथ दीपयज्ञ पूर्व संध्या पर ही शुरू हो गए। किसरौल स्थित 84 घंटा मंदिर में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के भव्य निर्माण की पूर्व संध्या पर 551 दीपक जलाए गए। दीपक जलाने को युवा, युवती, बच्चे और पुरुषों ने श्रीराम के उद्घोष के साथ दीप यज्ञ किया। भगवान शिव की मूर्ति समेत पूरा परिसर ओम की आकृति से जगमग हो उठा। प्राचीन काली मंदिर लाल बाग में एक ङ्क्षक्वटल लड्डू तैयार कराए जा रहे हैं। वहीं मंदिर को भक्तगण सजाने में जुटे रहे। बुधबाजार, हाईवे, दिल्ली रोड पर श्रीराम के चित्रों वाले सुंदर बैनर, फ्लेक्सी, होर्डिंग्स लगाए गए हैं।
अंतरराष्ट्रीय ङ्क्षहदू परिषद ने शहर में लगाई झंडियां
अंतरराष्ट्रीय ङ्क्षहदू परिषद की ओर से शहर के बाजारों में जय श्रीराम का नारा लिखी केसरिया झंडियां लगाई हैं। पानों का दरीबा, मंडी चौक, जीलाल मुहल्ला, कटरा नाज, बर्तन बाजार, गंज बाजार, चौमुखा पुल, बुध बाजार, जीएमडी रोड, कोर्ट रोड समेत शहर में केसरिया झंडी लगाईं। बुधवार को संकट मोचन पार्क विजय नगर में यज्ञ होगा और कार सेवकों का सम्मान किया जाएगा। श्याम कृष्ण रस्तोगी, मनोज व्यास, रोहन सक्सेना, अमित अग्रवाल, अंशुल मित्तल, अभिजीत अग्रवाल, सिद्धर्षि मिश्रा, गौरव सैनी, यश रस्तोगी मौजूद रहे।
ट्रस्ट को दान किए 21,000 रुपये
मिलन विहार स्थित साईं शौर्य मंदिर संस्थान की ओर से 251 दीपक जलाए गए और 21,000 रुपये श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट अयोध्या के खाते में दान किए गए। मंदिर को दीपों से सजाने के लिए युवा, बच्चे और बड़े ऐसे उत्साहित थे, जैसे आज ही दीपावली हो। मंदिर में जय श्री राम के नारों की गूंज रही। एसके वर्मा, संजय मेहंदीरत्ता, जितेंद्र वाधवा, संजीव वाधवा, उत्सव, पुनीत आदि का सहयोग रहा।