Move to Jagran APP

मुरादाबाद के 30 पुलिस कर्मियों पर दर्ज है हिरासत में मौत का मामला, सीएम के आदेश के बाद होगी जांच

Corrupt Police Personnel of Moradabad सीएम के न‍िर्देश के बाद डीआइजी शलभ माथुर ने सभी पुलिस अधीक्षकों को आपराधिक कृत्य में संलिप्त रहने वाले पुलिस कर्मियों की सूची बनाने के साथ ही इनकी फाइलें कहां हैं इसकी जानकारी मांगी है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 04 Oct 2021 03:54 PM (IST)Updated: Mon, 04 Oct 2021 03:54 PM (IST)
मुरादाबाद के 30 पुलिस कर्मियों पर दर्ज है हिरासत में मौत का मामला, सीएम के आदेश के बाद होगी जांच
मुरादाबाद मंडल के पांच जनपदों में 209 पुलिस कर्मियों पर आपराधिक संलिप्ता के आरोप।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Corrupt Police Personnel of Moradabad : गोरखपुर की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपराधिक कृत्य में संलिप्त रहने वाले पुलिस कर्मियों की समीक्षा करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ ही जिन पुलिस कर्मियों पर हत्या जैसे संगीन आरोप लगे हैं, उन्हें तत्काल बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं।

loksabha election banner

मंडल के पांच जनपदाें में लगभग 13 हजार पुलिस कर्मी हैं। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखना इन्हीं पुलिस कर्मियों की ड्यूटी है। लेकिन मंडल के 82 थानों में तैनात 209 पुलिस कर्मियों का दामन दागदार है। जिन पुलिस कर्मियों और दारोगाओं पर गंभीर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। इन पुलिस कर्मियों के मामलों की समीक्षा करने के साथ ही इन पर कार्रवाई की जाएगी। मंडल के पांच जनपदों में लगभग 209 पुलिस कर्मियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा मामले हिरासत में मौत के साथ फर्जी एनकाउंटर के हैं। इसके साथ हत्या के संगीन आरोपों में पुलिस कर्मी की संलिप्तता मिली है। सीएम के निर्देश के बाद डीआइजी शलभ माथुर ने सभी पुलिस अधीक्षकों को आपराधिक कृत्य में संलिप्त रहने वाले पुलिस कर्मियों की सूची बनाने के साथ ही इनकी फाइलें कहां हैं, इसकी जानकारी मांगी है। डीआइजी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार इन पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।

30 पुलिस कर्मियों पर हिरासत में मौत के मामले दर्ज : जनपद के 20 थाना क्षेत्रों में लगभग साढ़े तीन हजार पुलिस कर्मी, दारोगा और इंस्पेक्टर तैनात है। थानों में तैनात 67 पुलिस कर्मियों पर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। वहीं आरोपित पुलिस कर्मियों पर यह भी आरोप हैं कि उन्होंने मुकदमा दर्ज होने के बाद अपने रिकार्ड को छिपाकर प्रमोशन लेने के साथ ही थानों में तैनाती कराई है। मुरादाबाद जनपद में लगभग 30 पुलिस कर्मियों पर हिरासत में मौत के मामले दर्ज हैं। जिसमें कुछ की चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल हो चुकी है। डीआइजी ने कहा कि इन सभी मामलों की दोबारा से समीक्षा करने के साथ ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आपराधिक मामलों में संलिप्त पुलिस कर्मियों की संख्या

मुरादाबाद                    67

अमरोहा                       46

संभल                          40

बिजनौर                        36

रामपुर                          20

कुल                             209

जिन पुलिस कर्मियों पर गंभीर अपराध से संबंधित मामले दर्ज हैं, उनकी फाइल के संबंध में पुलिस अधीक्षकों से जानकारी मांगी गई है। इन फाइलों की दोबारा से समीक्षा करके नियमानुसार कार्रवाई तय की जाएगी।

शलभ माथुर, डीआइजी मुरादाबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.