66 लोगों ने दी कोरोना को मात, 39 संक्रमित
सोमवार को जिले में 30 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 09:59 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 02:20 AM (IST)
मुरादाबाद जासं : सोमवार को जिले में 30 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन्हें जोड़कर अब तक 10,520 लोग संक्रमित हो चुके हैं। ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। 66 लोगों ने संक्रमण को मात दी है। 9,077 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। अब कुल सक्रिय 1,284 लोग हैं। 2,970 आरटीपीसीआर और एंटीजन नमूने लिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। संक्रमण को मात दी जा रही है। बाजार और मुहल्लों में लोग अभी भी शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। लोगों से अपील है कि वो बिना मास्क के घर से बाहर नहीं जाएं। शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें