Move to Jagran APP

UP assembly by-election: 42 आब्जर्वर कराएंगे नौगावां सादात विस क्षेत्र का उपचुनाव, 538 पोलिंग पार्टियां तैनात कीं

प्रशासन ने उपचुनाव को शांति से कराने के लिए विस क्षेत्र मे 290 मतदान केंद्र बनाए हैं। जिन पर 489 बूथ स्थित हैं। इनमें 117 सहायक बूथ शामिल हैं। यहां बता दें कि कलक्ट्रेट परिसर में सामान्य प्रेक्षक प्रभात कुमार की मौजूदगी में द्वितीय रेंडमाइजेशन पूरा हो चुका है।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 02:30 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 02:30 PM (IST)
UP assembly by-election: 42 आब्जर्वर कराएंगे नौगावां सादात विस क्षेत्र का उपचुनाव, 538 पोलिंग पार्टियां तैनात कीं
42 आब्जर्वर कराएंगे नौगावां सादात विस क्षेत्र का उपचुनाव, 538 पोलिंग पार्टियां तैनात कीं

अमरोहा, जेएनएन। नौगावां सादात विधानसभा उपचुनाव 42 आब्जर्वर कराएंगे। प्रशासन ने सभी को ड्यूटी का वितरण कर दिया है। इसके अलावा पोलिंग पार्टियों का निर्धारण भी कर दिया है। चुनाव में दस फीसद पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रहेंगी।

loksabha election banner

प्रशासन ने उपचुनाव को शांति से कराने के लिए विस क्षेत्र मे 290 मतदान केंद्र बनाए हैं। जिन पर 489 बूथ स्थित हैं। इनमें 117 सहायक बूथ शामिल हैं। यहां बता दें कि कलक्ट्रेट परिसर में सामान्य प्रेक्षक प्रभात कुमार व जिलाधिकारी उमेश मिश्र की मौजूदगी में द्वितीय रेंडमाइजेशन के कार्य का कार्य पूरा हो चुका है। तृतीय रेंडमाइजेशन का काम मतदान की तारीख से तीन दिन पहले किया जाएगा।

प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों का निर्धारण कर दिया है। अपर जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि उपचुनाव कराने के लिए 538 पोलिंग पार्टियों को लगाया गया है। जिसमें 489 पोलिंग पार्टियां मतदान कराएंगी जबकि 49 रिजर्व में रहेंगी। इसके अलावा 42 आब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 36 आब्जर्वर ड्यूटी करेंगे जबकि छह रिजर्व में रहेंगे। तृतीय रेंडमाइजेशन का काम मतदान से तीन दिन पहले किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.