Move to Jagran APP

विस उपचुनाव में ड्यूटी न करने पर फंसे 32 कर्मचारी, सीडीओ ने रोका वेतन

अमरोहा के नौगावां सादात व‍िधानसभा उपचुनाव में ड्यूटी न करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है। दो नवंबर को जब मंडी समिति परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा था तो 32 कर्मचारी अपनी ड्यूटी लेने नहीं पहुंचे थे।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 01:28 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 01:28 PM (IST)
विस उपचुनाव में ड्यूटी न करने पर फंसे 32 कर्मचारी, सीडीओ ने रोका वेतन
नोटिस का जवाब नहीं देने पर सभी कर्मचारियों का वेतन रोक दिया।

मुरादाबाद, जेएनएन। Naugawan Sadat Legislative Assembly by-election। अमरोहा के नौगावां सादात विधानसभा उपचुनाव में ड्यूटी न करने पर 32 कर्मचारी फंस गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला ने सभी के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। ड्यूटी न करने का कारण पूछा है। लिखित में जबाव मांगा है। संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने की बात कही है।

loksabha election banner

गत तीन नवंबर को नौगावां सादात विधानसभा उपचुनाव संपन्न हुआ था। इसको शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने 2355 कर्मचारियों की मतदान कार्मिक के तौर पर ड्यूटी लगाई थी। सभी कर्मचारियों ने बाकायदा मतदान संबंधी प्रशिक्षण लिया था लेकिन, गत दो नवंबर को जब मंडी समिति परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा था तो 32 कर्मचारी अपनी ड्यूटी लेने नहीं पहुंचे थे। दोपहर तक अफसरों ने उनका इंतजार किया था। जब वे नहीं आए तो रिजर्व में रखे कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगाई थी और मतदान कार्य को पूरा कराया था।

चूंकि चुनाव का कार्य महत्वपूर्ण था लेकिन, इन कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन नहीं किया और घोर लापरवाही बरती। उनके इस रवैये को लेकर अफसर सख्त हो गए हैं। नोटिस का जवाब नहीं देने पर सभी कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। अब उनसे लिखित में ड्यूटी पर नहीं आने का कारण पूछा जा रहा है।

नौगावां सादात विस उपचुनाव में ड्यूटी न करने वाले कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई है। करीब 32 कर्मचारी ऐसे हैं। अब उनसे ड्यूटी पर नहीं आने की वजह जानी जा रही है। अगर उनका उत्तर संतोषजनक नहीं मिलेगा तो एफआइआर कराई जाएगी।

चंद्रशेखर शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.