Move to Jagran APP

Coronavirus : सम्‍भल में एक जमाती सहित दूसरे राज्‍यों से आए 16 आइसोलेटेड, हालात पर आप भी डाल लीजिए एक नजर Sambhal News

जनपद में अब तक 24 जमाती मिले हैं। इसमें से 8 क्वारंटाइन हैं। जबकि 13 की रिपोर्ट आ चुकी है जो निगेटिव है। जबकि तीन के रिपोर्ट का इंतजार है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 11 Apr 2020 01:19 PM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2020 01:19 PM (IST)
Coronavirus : सम्‍भल में एक जमाती सहित दूसरे राज्‍यों से आए 16 आइसोलेटेड, हालात पर आप भी डाल लीजिए एक नजर  Sambhal News
Coronavirus : सम्‍भल में एक जमाती सहित दूसरे राज्‍यों से आए 16 आइसोलेटेड, हालात पर आप भी डाल लीजिए एक नजर Sambhal News

 सम्‍भल, जेएनएन। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तेजी दिखाई और जनपद के विभिन्न गांवों से आई सूचना के आधार पर स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान 15 लोग ऐसे मिले जिन्हें कोरोना वायरस के लक्षण दिखे हैं। इन सभी को एहतियात बरतते हुए टीम जिला अस्पताल ले आई। उधर रायसत्ती मुहल्ला में एक जमाती भी सामने आया है। उसने खुद ही टीम से सम्पर्क कर जांच कराने की पहल की है। उसे भी अस्पताल में आइसोलेटेड कर दिया गया है। अब इन सभी की सैंपलिंग कर ली गई है।  

loksabha election banner

इतनी पहुंची आशंंकितों की संख्‍या

शुक्रवार तक जिले में कुल आशंकित मरीजों की संख्या 59 हो गई है। इसमें 16 मरीज तब्लीगी मरकज से जुड़े हैं जबकि 43 अन्य जगहों से आए हैं। इसमें से तब्लीगी मरकज के 14 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है जबकि तीन के रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं अन्य आशंकित 43 में से 29 की रिपोर्ट का इंतजार है और 14 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। शहर के रायसत्ती पुलिस चौकी के निकट का रहने वाला जमाती 9 मार्च को तब्लीगी मरकज में शामिल हुआ था और एक रात वहां रूका था। 10 मार्च से विभिन्न जगहों पर घूमते हुए वह 23 मार्च को सम्भल पहुंचा। शुक्रवार को उसने स्वयं पहल की तो टीम उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। 

विभिन्न गांवों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

स्वास्थ्य विभाग की टीमें विभिन्न गांवों में पहुंची। नखासा थानाक्षेत्र के सलारपुर गांव में एक साथ 11 आशंकित सामने आए हैं। इसमें दस लोग ऐसे हैं जो राजस्थान से 30 मार्च को आए और एक व्यक्ति बिहार से आठ अप्रैल को आया था। इसके अलावा सूचना पर टीम असमोली क्षेत्र के ऐंचवाड़ा डींगर पहुंची। यहां दो लोग मिले। दोनों महाराष्ट्र से आये थे। इन्हें भी अस्पताल लाया गया। एक अन्य मामला न्यावली का मिला। यहां से एक 14 साल की किशोरी को जांच के लिए ले जाया गया। उस किशोरी की दादी और चाचा की गुरुवार को सैम्पङ्क्षलग कर क्वारंटाइन किया गया था। इसी प्रकार नखासा के सोतीपुरा में भी एक मामला सामने आया है। युवक दिल्ली से शुक्रवार की सुबह 11 बजे गांव पहुंचा था।

सैंपलिंग वॉयल खत्म, लखनऊ भेजा वाहन

सम्भल : जिला अस्पताल में कोरोना आशंकित मरीजों की सैम्पङ्क्षलग के लिए जिस वॉयल का प्रयोग किया जाता है। वह खत्म हो गया है। जनपद को जो वॉयल मिले थे वह शुक्रवार को खत्म हो गए। कुल 16 आशंकितों में से 12 की सैंपलिंग तो हो गई लेकिन वॉयल न होने से चार बच गई। मामला संज्ञान में आने के बाद वाहन से टीम को लखनऊ भेजा गया। शुक्रवार की रात या शनिवार की सुबह तक वह वॉयल लेकर वापस आएगी।

वॉयल के न होने की जानकारी है। मेरी खुद लगातार स्वास्थ्य निदेशालय में बात हो रही है। इसकी उपलब्धता बनाए रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसके जरिए ही हम टेस्टिंग की क्षमता को और बढ़ा सकते हैं। हर स्थिति पर हमारी पूरी नजर है।

अविनाश कृष्ण सिंह डीएम 

कोरोना टेबल           अब तक का 

जिला                      सम्भल

आशंकित                 59

रिपोर्ट पॉजीटिव         00

रिपोर्ट निगेटिव          27

रिपोर्ट आना बाकी      32

मौत                        00

कोरोना टेबल एक सप्ताह पहले का

(दिनांक 2 अप्रैल)

जिला                   सम्भल

आशंकित            13

रिपोर्ट पॉजीटिव    00

रिपोर्ट निगेटिव     13

रिपोर्ट आना बाकी  00

मौत                    00

एक दिन पहले आशंकित मरीज      8

आज आए आशंकित मरीज      16


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.