Move to Jagran APP

दीपावली की भीड़ के लिए सात मार्गों पर चलेंगी 150 अतिरिक्त बसें

मुरादाबादजासं दीपावली की भीड़ के लिए रोडवेज प्रबंधन ने गुरुवार से सात मार्गों पर 150 बसें चल

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 03:13 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 03:13 AM (IST)
दीपावली की भीड़ के लिए सात मार्गों पर चलेंगी 150 अतिरिक्त बसें
दीपावली की भीड़ के लिए सात मार्गों पर चलेंगी 150 अतिरिक्त बसें

मुरादाबाद,जासं: दीपावली की भीड़ के लिए रोडवेज प्रबंधन ने गुरुवार से सात मार्गों पर 150 बसें चलाने जा रहा है। इसके अलावा 150 बसें अतिरिक्त होंगी जो जिस मार्ग पर भीड़ होगी वहां चलाई जाएंगी। 16 नवंबर से छठ पूजा स्पेशल 15 बस चलाई जाएंगी।

loksabha election banner

माना जा रहा है कि गुरुवार से दीपावली पर घर जाने वालों की भीड़ चलनी शुरू हो जाएगी। इसे देखते हुए रोडवेज ने सात मार्ग पर विशेष बसें चलाने की व्यवस्था की है। दिल्ली से रामनगर 25 बसें, दिल्ली से बरेली 30 बसें, दिल्ली से हल्द्वानी 25 बसें, दिल्ली से बदायूं 25 बसें, दिल्ली से कालागढ़ 25 बसें, दिल्ली से बिजनौर 10 बसें और दिल्ली से नजीबाबाद 10 बसें चलाई जाएंगी। सभी बसें मुरादाबाद होकर चलेंगी। इसके अलावा मुरादाबाद डिपो बस अड्डा और पीतलनगरी बस अड्डा पर 80 बसों की व्यवस्था की गई है। जहां के लिए भीड़ होगी, वहां के लिए चलाया जाएगा। प्रत्येक पांच मिनट पर यात्रियों को बस उपलब्ध होगी। इसलिए बसों का फेरा बढ़ा दिए हैं।

रोडवेज प्रबंधन ने चालक व परिचालकों की छुट्टी निरस्त कर प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था की है। वापस आने वाली बसों की मरम्मत करने के लिए दोनों डिपो में तकनीकी टीम तैनात की गई है। आनंद विहार स्टेशन पर भीड़ की जानकारी करने के लिए यातायात निरीक्षक तैनात किया गया है।

क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने बताया कि 12 से 15 नवंबर तक दीपावली के लिए स्पेशल बसें चलायी जाएंगी। 16 नवंबर से छठ पूजा स्पेशल बस चलाई जाएगी। दिल्ली-मुरादाबाद-गोरखपुर के लिए 15 बसों की व्यवस्था की है। भीड़ बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ायी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.