मुरादाबाद में बनेंगी 100 नई ग्राम पंचायतें, जल्द शुरू होगा काम
परसीमन का सम्भल जिले की ग्राम पंचायतों पर भी खासा असर पड़ेगा। वहां भी करीब 98 ग्राम पंचायतें बढ़ सकती हैं। परसीमन की कार्रवाई जल्द ही शुरू होगी। मतदाता सूची का काम भी तेजी से चल रहा है।
मुरादाबाद, जेएनएन। Delimitation of Gram Panchayats। शासन के ग्राम्य विकास विभाग ने मुरादाबाद समेत चार जिलों के परसीमन की घोषणा कर दी है। परसीमन से जिले में करीब ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि यहां तमाम राजस्व गांव दूसरी ग्राम पंचायतों में शामिल हैं। हाल ही में मुरादाबाद में शामिल होने वाली 40 ग्राम पंचायतों में भी कई गांव ऐसे हैं, जिनमें नई ग्राम पंचायतों का गठन होगा। इसी महीने परसीमन का काम शुरू हो जाएगा।
ग्राम्य विकास विभाग के उप सचिव रमेश चंद्र मिश्र ने मुरादााबाद के अलावा सम्भल, गोंडा और गौतमबुद्धनगर जिलों के पुर्नगठन(परसीमन) की घोषणा कर दी है। सम्भल की 40 ग्राम पंचायतें मुरादाबाद में शामिल होने से यहां की ग्राम पंचायतों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसी महीने ग्राम पंचायतों के परसीमन का काम शुरू हो जाएगा। बड़ी ग्राम पंचायतों में शामिल राजस्व गांवों को नई ग्राम पंचायतें बनाया जाएगा। क्षेत्र पंचायत के वार्डों की संख्या भी बढ़नी है। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्यों की वार्ड भी बढ़ने तय हैं। भारतीय प्रधान संगठन के अध्यक्ष मुहम्मद उस्मान एडवोकेट ने दावा किया है कि परसीमन के बाद मुरादाबाद में करीब सौ ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़ जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परसीमन का सम्भल जिले की ग्राम पंचायतों पर भी असर पड़ेगा। वहां भी करीब 98 ग्राम पंचायतें बढ़ सकती हैं। परसीमन की कार्रवाई जल्द ही शुरू होगी। मतदाता सूची का काम भी तेजी से चल रहा है। 25 दिसंबर को प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होनी है। चुनाव टलने पर प्रधानों का चार्ज बतौर प्रशासक एडीओ पंचायत को दिलाया जाएगा।