अमरोहा में बीएसएफ जवान के घर नकदी समेत 10 लाख की चोरी, ताले तोड़ कर दिया घटना को अंजाम
चोरों ने बीएसएफ जवान के घर के ताले तोड़ कर 10 हजार की नकदी समेत लगभग 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह को हुई। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है।
अमरोहा, जेएनएन। चोरों ने बीएसएफ जवान के घर के ताले तोड़ कर 10 हजार की नकदी समेत लगभग 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह को हुई। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है।
चोरी की यह घटना देहात थाना क्षेत्र के गांव कैलसा बार्डर की है। मूल रूप से क्षेत्र के गांव शेखुपुरा निवासी नन्हें सिंह बीएसएफ में जवान हैं तथा उनकी तैनाती गुजरात में हैं। पत्नी संतोष देवी व दो बेटी गुजरात में ही रहती हैं। जबकि इकलौता बेटा महेश कुमार गांव में ही चाचा चरन सिंह के साथ रहता है। नन्हे सिंह का एक मकान कैलसा बार्डर गांव में भी है। अधिकांश नन्हें सिंह का परिवार कैलसा बार्डर के मकान में ही रुकता है। यहां रेलवे में कर्मी प्रेम बल्लभ जोशी किराये पर रहते हैं। सोमवार को महेश कुमार अपने चाचा के घर गया था। रात भी वहीं रुक गया। जबकि प्रेम बल्लभ जोशी रात की ड्यूटी पर चले गए थे। मकान पर ताला लगा था। किसी समय चोरों ने मकान का ताला तोड़ लिया तथा घर में दाखिल हो गए। यहां से चोर 10 हजार रुपए की नकदी, सोना चांदी के जेवरात, बेटरा, इन्वर्टर समेत लगभग 10 लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह को उस समय हुई जब प्रेम बल्लभ जोशी घर वापस लौटे। सूचना मिलने पर महेश कुमार भी घर आ गया। थान पुलिस ने घटना की जानकारी ली। गृह स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।