कोषागार लेखाकारों की 33 वर्ष पुरानी व्यवस्था हो समाप्त
उत्तर प्रदेश कोषागार कर्मचारी संघ के तत्वावधान में कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी रहा। कोषागार लेखाकारों की 33 वर्ष पुरानी व्यवस्था को समाप्त करने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। अध्यक्ष जगमोहन यादव ने कहा कि पदावन्नति के सभी आदेशों को निरस्त किया जाए।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : उत्तर प्रदेश कोषागार कर्मचारी संघ के तत्वावधान में कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी रहा। कोषागार लेखाकारों की 33 वर्ष पुरानी व्यवस्था को समाप्त करने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। अध्यक्ष जगमोहन यादव ने कहा कि पदावन्नति के सभी आदेशों को निरस्त किया जाए।
मंत्री राजपाल सिंह ने कहा कि कोषागार लेखा संवर्ग की नियमावली को बनाया जाए। कोषागार लेखा संवर्ग को सचिवालय के लेखा संवर्ग की पूर्व से प्राप्त समानता व समकक्षता के अनुसार वेतन अद्यतन पुनरीक्षित किया जाए। विभिन्न पदों पर एक वर्ष से रुकी हुई पदोन्नति तथा एसीपी प्रदान करने की मांग की। बताया कि 14 सितंबर तक कर्मचारी बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार और गेट मीटिग करेंगे और जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा जाएगा। संचालन रमेश कुमार रज्जक ने किया। इस दौरान संतोष कुमार कनौजिया, चंद्रभूषण दूबे, राज मोहम्मद अंसारी, अंशुमाली त्रिपाठी, रोहित सोनकर, राज कुमार यादव, चंद्र भूषण दूबे, वैष्णवी जायसवाल, रमेश चंद्र, छोटेलाल, रोहित सोनकर, सुरेश यादव, धीरज सिंह, अनुज सोनकर, आनंद कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।