Move to Jagran APP

अग्नि को साक्षी मान यदुनाथ के परिजनों ने की ईश्वर से प्रार्थना

चुनार के पूर्व विधायक स्व. यदुनाथ सिंह पटेल के नियामतपुर स्थित निवास पर उनके दसवां (शुद्धक) में परिजनों ने अग्नि को साक्षी मानकर आर्यसमाज विधि अनुसार हवन-पूजन कर दिवगंत आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर उनके बेटे धनंजय सिंह पटेल ने सपत्नीक और परिवारजनों के साथ विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। सभी लोगों ने पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Jun 2020 07:22 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2020 09:35 PM (IST)
अग्नि को साक्षी मान यदुनाथ के परिजनों ने की ईश्वर से प्रार्थना

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : चुनार के पूर्व विधायक स्व. यदुनाथ सिंह पटेल के नियामतपुर स्थित निवास पर उनके दसवां (शुद्धक) में परिजनों ने अग्नि को साक्षी मानकर आर्यसमाज विधि अनुसार हवन-पूजन कर दिवगंत आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर उनके बेटे धनंजय सिंह पटेल ने सपत्नीक और परिवारजनों के साथ विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। सभी लोगों ने पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जिले के पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह पटेल का बीते 31 मई की रात में निधन हो गया था। इसके बाद दूसरे दिन पूरे शान-ओ-शौकत के साथ परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया। उसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लेकिन दसवां (शुद्धक) के अवसर पर लॉकडाउन होने की वजह से बुधवार को सुबह नियामतपुर स्थित उनके आवास पर उनके परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण लोग ही पहुंचे थे। आज दसवें दिन छौरकर्म के पश्चात पूरे विधि-विधान पूर्वक शांति पाठ हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक के बेटे धनंजय सिंह पटेल अपनी पत्नी व परिवार से जुड़े युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविद्र सिंह पटेल समेत कुछ महत्वपूर्ण लोगों ने हवन-पूजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल ने अपने नाना को याद करते हुए कहा कि नानाजी आज हमारे बीच नहीं है, परंतु उनके द्वारा गरीबों के कल्याण व क्षेत्रवासियों के हित में किए गए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। स्व. यदुनाथ सिंह जी ने जो अलख जगाया है, उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब हम युवाओं पर है। उनके द्वारा स्थापित आदर्शों को अपनाना और उसे आगे बढ़ना सौभाग्य की बात होगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से उनके बड़े दामाद देवेंद्र प्रताप सिंह, रामसिगार सिंह, लक्ष्मी शंकर सिंह, सुभाष सिंह, राधेश्याम सिंह, स्वामीनाथ सिंह, श्यामशेर सिंह, सपानेता सुनील पटेल, पंकज पटेल, रमेश सिंह, मुकेश सिंह आदि शामिल हुए।

loksabha election banner

-------------------- पूर्व विधायक को सांसद अनुप्रिया ने दी श्रद्धांजलि

जासं, नरायनपुर (मीरजापुर) : अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुप्रिया पटेल ने भी दसवां के मौके पर पहुंचकर पूर्व विधायक स्व. यदुनाथ सिंह पटेल की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संघर्ष पुरुष रहे स्व. यदुनाथ सिंह की प्रतिमा चुनार दुर्गाजी मोड़ पर लगेगी। उनकी प्रतिमा क्षेत्र के लोगों को अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने की प्रेरणा देगी। बाबूजी की पुण्य तिथि 31 मई को उनकी पार्टी हर साल संघर्ष दिवस के रूप में मनाएगी। स्व. यदुनाथ सिंह जैसे नेता आज कम ही हैं। उनको न लोभ न डर था न किसी पद की लालसा थी। सामने कोई भी हो, वह अगर गलत कर रहा है तो बाबूजी मौके पर ही विरोध करते थे। इस दौरान पार्टी प्रवक्ता राजेश पटेल, ओमप्रकाश खरवार, सुनील सिंह पटेल, संदीप पटेल, अरुण कुमार सिंह, डा. अनिल सिंह, स्वामी रमेश सिंह, मुकेश सिंह आदि उपस्थित थे।

विधायक अनुराग सिंह जताया शोक जासं, चुनार (मीरजापुर) : पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह के नियामतपुर गांव स्थित आवास पहुंच कर चुनार विधायक अनुराग सिंह ने उनके स्वजनों को सांत्वना दी और शोक जताया। विधायक ने यदुनाथ सिंह को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके जैसे कर्मठ, ईमानदार और स्वाभिमानी नेता ने प्रदेश के राजनीतिक फलक पर चुनार का नाम रोशन किया था। यदुनाथ सिंह के पुत्र धनंजय सिंह को ढाढंस बंधाते हुए कहा कि वह हमारे लिए पितातुल्य थे और उनका राजनैतिक पौरूष आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय है। विधायक ने कहा कि यदुनाथ सिंह के विचारों को आगे बढ़ाकर चुनार विधानसभा को आदर्श बनाकर उनके सपनों को साकार करने का प्रयास करूंगा। उनके साथ मंडल अध्यक्ष आलोक सिंह, दिलीप पटेल, बलवंत मौर्या, लक्ष्मण सिंह भगवान दास आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.