कुश्ती खेल मानसिक रूप से बनाता मजबूत
क्षेत्र के श्री सत्यनारायण सिंह खेल विकास संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजक राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष-महिला कुश्ती प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन किया गया।
जासं, कछवां (मीरजापुर) : क्षेत्र के श्री सत्यनारायण सिंह खेल विकास संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजक राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष-महिला कुश्ती प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन मनोज कुमार जायसवाल ने विजेता व उपविजेता को पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुश्ती खेल मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है। खेल के क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने का अवसर होता है। इस मौके पर प्रेम कुमार मिश्रा, सचिव उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ भानू प्रसाद, राजनारायण प्रसाद, देवी प्रसाद, जवाहर, राधेश्याम यादव आदि रहे।