Move to Jagran APP

पहलवानों ने दिखाया दमखम, किया ट्रायल

जिला कुश्ती संघ की ओर से शुक्रवार को जसोवर पहाड़ी स्थित खेल स्टेडियम पर चयन ट्रायल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया और ट्रायल किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 06:34 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 11:33 PM (IST)
पहलवानों ने दिखाया  दमखम, किया ट्रायल
पहलवानों ने दिखाया दमखम, किया ट्रायल

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिला कुश्ती संघ की ओर से शुक्रवार को जसोवर पहाड़ी स्थित खेल स्टेडियम पर चयन ट्रायल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया और ट्रायल किया।

loksabha election banner

प्रतियोगिता का शुभारंभ कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक पं. दिवाकर मिश्र ने हनुमानजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पहलवानों से कहा कि कुश्ती से देश के संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। साथ ही स्वास्थ्य शैली पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि 16 से 19 मार्च तक गौतमबुद्ध नगर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मीरजापुर के आठ महिला व अठ्ठारह पुरूष पहलवान भाग लेंगे। इसके लिए ट्रायन के बाद पहलवानों का चयन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन कोषाध्यक्ष पुष्कर सेठ ने किया। इस दौरान अभिषेक मिश्र, पीयूष तिवारी, अनवर, रामसाजन व अजीत दुबे आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.