श्रमिक को किया घायल चुराया दो क्विटल सरिया
थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर सो रहे श्रमिक को गुरुवार की देर रात चोरों ने मारपीट कर घायल कर दिया और छह प्लेट व दो क्विटल सरिया उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और घटना की जांच में जुट गई।
जासं, हलिया (मीरजापुर) : थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर सो रहे श्रमिक को गुरुवार की देर रात चोरों ने मारपीट कर घायल कर दिया और छह प्लेट व दो क्विटल सरिया उठा ले गए। पुलिस ने घायल को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया, घटना की जांच में जुट गई।
बिहार के छपरा जिला के दरियापुर थाना अंतर्गत पडसा निवासी जयराम गुरुवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर फोरलेन निर्माण के दौरान कंक्रीट का कार्य कर सोने चला गया। देर रात अज्ञात चोरों ने श्रमिक को सर पर लोहे की राड से वार कर घायल कर दिया। आहट सुनकर अगल-बगल सो रहे श्रमिक जग गए। जयराम के मुंह से खून गिरते देख घबरा गए। आसपास देखा तो सटरिग, अन्य सामान बिखरा पड़ा मिला, छह प्लेट व दो क्विटल सरिया गायब मिला। श्रमिकों ने पेटी कांट्रेक्टर रोहित यादव को घटना की जानकारी दी। पेटी कांट्रेक्टर ने पुलिस को घटना की लिखित तहरीर दी। चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।