Move to Jagran APP

चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच दफन किए गए ताजिए

आदर्श नगर पंचायत स्थित कछवां ईदगाह पर शुक्रवार को मोहर्रम पर क्षेत्र के मझवां गोबर्धनपुर जमुआ जलालपुर दामोदरपुर बजहॉ आदि गावों से कुल छब्बीस ताजिए या अली या हुसैन नारे तकदीर अल्ला ओ अकबर के उद्घोष के साथ मुस्लिम बंधुओं ने दफन किये वही ईदगाह पर ताजा देर और उखाड़े के उस्ताद के सहयोग से लकड़ी भी मुस्लिम बंधुओं ने खेला सुरक्षा व्यवस्था में नायब तहसीलदार संतोष कुमार थाना प्रभारी विजय प्रताप ¨सह मय फोर्स तैनात रहे इस मौके पर विशेष रूप से राजन आसिफ जावेद आलम बाबू राईन रोशन हाशमी अक्तर हाशमी इकबाल आदि लोग रहे

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 09:15 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 10:49 PM (IST)
चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच दफन किए गए ताजिए
चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच दफन किए गए ताजिए

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिले के ग्रामीण अंचलों में भी मोहर्रम पर शुक्रवार को ताजिए उठाए गए। गाजे- बाजे व नगाड़ों के बीच मातम किया गया और अंत में कर्बला ले जाकर उनको ठंडा किया गया।

loksabha election banner

कछवां : आदर्श नगर पंचायत स्थित कछवां ईदगाह पर शुक्रवार को मोहर्रम पर क्षेत्र के मझवां गोबर्धनपुर, जमुआ, जलालपुर, दामोदरपुर, बजहॉ आदि गांवों से कुल 26 ताजिए या अली या हुसैन व नारे तकदीर अल्लाह ओ अकबर के उद्घोष के साथ मुस्लिम बंधुओं ने दफन किये। उखाड़े के उस्ताद के सहयोग से लकड़ी भी मुस्लिम बंधुओं ने खेला। सुरक्षा व्यवस्था में नायब तहसीलदार संतोष कुमार, थाना प्रभारी विजय प्रताप ¨सह मय फोर्स तैनात रहे। इस मौके पर राजन, आसिफ, जावेद, आलम, बाबू राईन, रोशन हाशमी, अख्तर हाशमी, इकबाल आदि थे। पड़री : पडरी, भरपुरा, रानी चौकिया, देवाही, बरजी मुकुंदपुर, रामनगर सीकरी, धरमदेवा, कठिनाई आदि जगहों पर ताजिए निकाले गए। हलिया: मोहर्रम के अवसर पर थाना क्षेत्र के 16 स्थान पर ताजिया निकाला गया और पूरी अकीदत के साथ कर्बला में दफन किए गए। महोगढी में लोगो ने ताजिया नहीं रखा बल्कि चौक की मिट्टी को ले जाकर कर्बला में दफन किया। महोगढी गांव शुक्रवार को पुलिस छावनी में तब्दील रहा। श्रीनिवास धाम : छानबे क्षेत्र में स्थित विभिन्न गांवो में स्थित कर्बलाओ पर ताजिया दारो ने अपने- अपने ताजियों को दफन किया। हरगढ़ के नरैना व गोनौरा में ताजिया दारो के साथ आधे से अधिक ¨हदू समाज के लोगों ने भाग लिया7,क्षेत्र के टिकरी गांव में रास्ते के आने जाने को लेकर कुछ विवाद था लेकिन उच्च अधिकारियों के सहयोग से मामला शांत हुआ। गैपुरा: छानबे विकास खंड के विजयपुर, मिश्रपुर, बिरोही, गोडसर सरपती, नीवी, नदिनी आदि गांवो में मातम का त्योहार मोहर्रम अकीदत के साथ मनाया गया। लालगंज : क्षेत्र मे मुहर्रम का त्यौहार शुक्रवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। मुहर्रम त्यौहार क्षेत्र के रामपुरवासिद अली, से ताजिया लेकर गाजे, बाजे, नगाडे, के साथ लालगंज चौक पर ले आया गया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र मे चक्रमण करते रहे। राजगढ़ : चौकी क्षेत्र के राजगढ़ गांव से ताजिया निकाला गया। मड़िहान : तहसील क्षेत्र की 31 ताजिए इमाम चौक से कर्बला में दफन किए गए। एसडीएम साविता यादव के नेतृत्व में पुलिस बराबर चक्रमण करती रही।

---

ताजियादारों में कहासुनी

जिगना थानाक्षेत्र के नरोइया बाजार में दो ताजियादारों ने अपने ताजियों को आगे ले जाने के लिये आपस मे कहासुनी कर लिया। सूचना पर पहुंची जिगना पुलिस ने दोनों ताजियादारों को समझा बुझा कर मामला शान्त कराया। इसके बाद ताजियों को दफन किया गया। क्षेत्र के बिहसडाबाजार, हरगढ, मिश्रपुर, भावा जरैला, खैरा, बजटा, रामपुर, श्रीनिवाज धाम में ताजिया को करबला पर दफन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.