Move to Jagran APP

होनहार जिले में ही करेंगे सिविल, नीट, जेइइ व एनडीए की तैयारी

अगर आप सिविल सेवा नीट जेइइ एनडीए आदि परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो परेशान न हों। आपको एक बेहतरीन मौका मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी व दूरदर्शी योजना मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आपके लिए मददगार साबित होने वाली है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 05:10 PM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 05:10 PM (IST)
होनहार जिले में ही करेंगे सिविल, नीट, जेइइ व एनडीए की तैयारी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : अगर आप सिविल सेवा, नीट, जेइइ, एनडीए आदि परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो परेशान न हों। आपको एक बेहतरीन मौका मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी व दूरदर्शी योजना मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आपके लिए मददगार साबित होने वाली है। इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब प्रतिभावानों को गैर जनपद नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री अभ्युदय के तहत 20 अक्टूबर तक आनलाइन आवेदन का मौका मिलने जा रहा है। समाज कल्याण विभाग गरीब प्रतिभावान बच्चों को तैयारी कराने में जुटा है।

loksabha election banner

मंडलायुक्त योगेश्वरराम मिश्रा के निर्देशन में विध्याचल मंडल के मीरजापुर, सोनभद्र व भदोही के प्रतिभावानों के लिए व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निश्शुल्क कोचिग प्रवेश परीक्षा 2022 कार्यक्रम तैयारी के लिए विषय विशेषज्ञों की ओर से कोचिग की सुविधा मंडल पर प्रदान की जा रही है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीशचंद्र दुबे ने बताया कि सिविल सेवा प्रारंभिक, राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक, नीट, जेइइ, एनडीए, सीडीएस की प्रवेश परीक्षा के लिए वेबसाइट पर आनलाइन पंजीयन 20 अक्टूबर तक करा सकते हैं। चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। जिसमें जेइइ का 21 अक्टूबर, नीट का 22 अक्टूबर, एनडीए व सीडीएस का 25 और सिविल सेवा व राज्य सिविल सेवा के लिए 26 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से 3.30 बजे तक परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर 29 अक्टूबर को जारी होने की संभावना है। कोचिग सत्र का संचालन 15 नवंबर से आरंभ होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.