नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बांटे गर्म कपड़े
संतनगर चौकी पर शनिवार को नक्सल प्रभावित क्षेत्र के वृद्ध असहाय व दिव्यांगजन के बीच क्षेत्राधिकारी लालगंज सुशील कुमार यादव ने ठंड से बचाव के लिए 200 कंबल 150 स्वेटर 100 जोड़ी चप्पल 50 टार्च का वितरण किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 10:26 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 06:05 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पटेहरा (मीरजापुर) : संतनगर चौकी पर शनिवार को नक्सल प्रभावित क्षेत्र के वृद्ध, असहाय व दिव्यांगजन के बीच क्षेत्राधिकारी लालगंज सुशील कुमार यादव ने ठंड से बचाव के लिए 200 कंबल, 150 स्वेटर, 100 जोड़ी चप्पल, 50 टार्च का वितरण किया। लेदुकी पिउरी, बोदा खुर्द, राहकला अतरैला, बोदाकला, बनकी, सिरसी, जमोहरा, अमोई पुरवा व आसपास के असहाय कंबल पाकर खुश दिखे। इस दौरान चौकी प्रभारी संजय यादव, कृष्णा यादव, राजकुमार दूबे, सुरेंद्र कोल, ग्राम प्रधान विरेंद्र कोल, मनीष सिंह, नंदू प्रसाद मौर्य, लक्ष्मीकांत मिश्र आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें