विनय ¨सह जिलामंत्री प्रवीण ¨सह जिलाध्यक्ष
नगर के शिव इंटर कालेज में चुनाव अधिकारी विनय कुमार ¨सह के निर्देशन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इस दौरान सर्व सम्मति से विनय कुमार ¨सह को जिला मंत्री और डा. प्रवीण ¨सह को जिलाध्यक्ष तथा र¨वद्र नारायण ¨सह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
जासं, मीरजापुर : नगर के शिव इंटर कालेज में चुनाव अधिकारी विनय कुमार ¨सह के निर्देशन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। सर्व सम्मति से विनय कुमार ¨सह को जिला मंत्री, डा. प्रवीण ¨सह को जिलाध्यक्ष तथा र¨वद्र नारायण ¨सह को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी चुनाव के बाद पदाधिकारियों को पुरानी कार्यकारिणी को दायित्व सौंपा गया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री को शेष जिला कार्यकारिणी के लोगों का चयन करने का अधिकार सर्वसम्मति से सौंपा। जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री ने उन पर विश्वास करने वाले शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। सुधीर ¨सह, पंकज, प्रशांत वर्मा, मनोज ¨सह, मेवालाल, विजय दुबे, राजेश, रघुराज, दिनेश, कपूरचंद्र केशरवानी, अरुण, नागेंद्र, सागर लाल, बृजेश, राम सजीवन, बी राम, संत कुमार, अमर बहादुर आदि ने बधाई दी।