बच्चा चोरी में महिला को पीटा, हालत गंभीर
देहात कोतवाली के लखमापुर गांव में बच्चा चोरी किए जाने की अफवाह फैलने पर ग्रामीणों ने शनिवार की देर रात अज्ञात महिला की पिटाई कर दी। शोरगुल होने पर आसपास गांव के ग्रामीण इकटठ हो गए और सभी उसकी पिटाई करने लगे।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : देहात कोतवाली के लखमापुर गांव में बच्चा चोरी किए जाने की अफवाह फैलने पर ग्रामीणों ने शनिवार की देर रात अज्ञात महिला की पिटाई कर दी। शोरगुल होने पर आसपास गांव के ग्रामीण इकटठ हो गए और सभी उसकी पिटाई करने लगे। जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पड़ी महिला को चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना क्षेत्र के विकना गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने पर ग्रामीणों ने लाठी डंडा लेकर पूरे सिवान को खंगाल डाला।
शनिवार की शाम 35 वर्षीय एक अज्ञात महिला देहात कोतवाली क्षेत्र के लखमापुर गांव में घुमते हुए पहुंच गई। देर रात गांव में महिला को घुमते देख सभी ने उसे बच्चा चोर समझ लिया। कुछ ग्रामीण महिला द्वारा बच्चा चोरी कर ले जाने की बात करते हुए शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर भारी संख्या ग्रामीण इकट्ठा हो गए और महिला को पीटने लगे। उसकी गठरी की तलाशी ली तो उसमें फटे पुराने कपड़े मिले। फिर लोग नहीं माने और उसे तबतक पीटते रहे जबतक वह बेहोश नहीं हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अचेतावस्था में पड़ी महिला को चिकित्सालय ले गए। वहा पता चला कि महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही है। उसमें सोचने समझने की क्षमता है। जिससे वह कही पर भी घुमते हुए पहुंच जा रही है। उधर इसी थाना क्षेत्र के विकना गांव में रविवार की दोपहर एक एक व्यक्ति द्वारा एक बच्चा को चोरी करने की अफवाह फैलते ही 400 ग्रामीण लाठी डंडा लेकर सिवान की ओर दौड़ पड़े। पूरे सिवान को खंगाल डाला लेकिन कही बच्चा चोर नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई औ ग्रामीणों के साथ बच्चा चोर की तलाश की । काफी खोजबीन के बाद जब कोई नहीं मिला तो सभी ने इसे एक अफवाह बताया।