आज शाम पांच बजे बंद हो जाएगा प्रचार
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर निकाय चुनाव के तीसरे चरण के लिए सोमवार की शाम पांच बजे
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर निकाय चुनाव के तीसरे चरण के लिए सोमवार की शाम पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। पो¨लग पार्टियां मंगलवार को सुबह दस बजे से रवाना की जाएंगी। बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए अब महज दिन भर का समय बचा है। इसलिए वे प्रचार में पूरी ताकत झोंक दिए हैं। दिन को कौन कहे देर रात में भी चुनाव प्रचार हो रहा है। लाउडस्पीकर के अलावा घर घर जाकर प्रत्याशी वोट के लिए मिन्नतें कर रहे हैं। कोई जाति धर्म तो कोई राजनीतिक पार्टी की दुहाई दे रहा है। वे मतदाताओं को रिझाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। पुरुषों के अलावा महिलाओं की टोली भी दिन रात चुनाव प्रचार में लगी हुई है। पो¨लग पार्टियां मंगलवार को सुबह दस बजे से रवाना की जाएगी। मीरजापुर- कछवां की पो¨लग पार्टियों को राजकीय इंटर कालेज महुवरिया से रवाना किया जाएगा। यहां से 262 पो¨लग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। मीरजापुर नगर पालिका चुनाव के लिए कुल 246 पो¨लग पार्टियां व कछवां नगर पंचायत के लिए 16 पो¨लग पार्टियों बनाई गई हैं। जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली है। चुनार व अहरौरा नगर पालिका के चुनाव के लिए पो¨लग पार्टियों को राजकीय डिग्री कालेज चुनार परिसर से रवाना किया जाएगा। इन नगर पालिकाओं के चुनाव के लिए कुल सत्तर पो¨लग पार्टियां बनाई गई है। चुनार नगर पालिका में 45 व अहरौरा नगर पालिका के चुनाव के लिए पचीस पो¨लग पार्टियां बनी हैं। इन कालेजों में ही स्ट्रांग रूम बनाया गया है। चुनाव कराने के बाद बैलेट बाक्स को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा। मतगणना एक दिसंबर को कराई जाएगी।