चंदौली व जौनपुर के गायकों में होगा दंगल
मझवां ब्लाक के लरवक गांव में 16 नवंबर को बिरहा का विराट दंगल आयोजित किया जाएगा। सामाजिक संस्था लोकचेतना के संयोजक केके उपाध्याय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चंदौली की चर्चित गायिका नीतू चंचल और जौनपुर के गायक अशोक लाल यादव के बीच बिरहा मुकाबला होगा।
जासं, मीरजापुर : मझवां ब्लाक के लरवक गांव में 16 नवंबर को बिरहा का विराट दंगल आयोजित किया जाएगा। सामाजिक संस्था लोकचेतना के संयोजक केके उपाध्याय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चंदौली की चर्चित गायिका नीतू चंचल और जौनपुर के गायक अशोक लाल यादव के बीच बिरहा मुकाबला होगा। इन गायकों के बीच बिराहे के कई यादगार मुकाबले हो चुके हैं और क्षेत्रीय गायकी के रुप में इनका काफी नाम है। उन्होंने बताया कि लरवक गांव के प्राइमरी स्कूल पर होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से चल रही हैं और प्रशासन से इसकी अनुमति भी ली जा चुकी है।