तंबाकू से शरीर में जन्म ले रही अनेक बीमारियां
जासं मीरजापुर। जिला कारागार सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिंह पूर्ण कालिक सचिव नेहा गंगवार प्रभारी जेल अधीक्षक सुरेश मिश्रा व पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन सुरेश कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्ण कालिक सचिव ने कहा कि तंबाकू के प्रयोग से इंसान का शरीर नशे का आदि तो बनता ही है साथ ही मानव के शरीर में कई बिमारियां भी जन्म लेती हैं। इस दौरान डा. सुबोध सिन्हा डा. राजेश यादव ने तंबाकूृ के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान अशोक कुमार यादव विष्णु सिंह रमेंद्र कुमार शुक्ल सुरेंद्र कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।
जासं, मीरजापुर : जिला कारागार सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिंह, पूर्णकालिक सचिव नेहा गंगवार, प्रभारी जेल अधीक्षक सुरेश मिश्रा व पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन सुरेश कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्ण कालिक सचिव ने कहा कि तंबाकू के प्रयोग से इंसान का शरीर नशे का आदि तो बनता ही है साथ ही मानव के शरीर में कई बिमारियां भी जन्म लेती हैं। इस दौरान डा. सुबोध सिन्हा, डा. राजेश यादव ने तंबाकूृ के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान अशोक कुमार यादव, विष्णु सिंह, रमेंद्र कुमार शुक्ल, सुरेंद्र कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप