फिर मोदी सरकार बनने में जुटे कार्यकर्ता : बृजभूषण
र र र र र र र र र र र र र र र
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह का गुरुवार को जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर ही उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। यहां से निकलने के बाद रोड शो के रूप में उनका काफिला आगे बढ़ा और पार्टी कार्यालय पहुंचा। जहां पर पार्टी के पदाधिकारियों ने बधाई दी और लोकसभा चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं।
लालडिग्गी के संगमोहाल स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उन्होंने मुकेरी बाजार स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह बाजीराव कटरा स्थित नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पुरवार से आशीर्वाद लेने पहुंचे। इसके बाद पार्टी के कैंप कार्यालय पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपा है, उस पर वह सौ फीसद खरा उतरेंगे। 2019 में हमारे हर कार्यकर्ता हर बूथ को जीतकर मोदी सरकार बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लाल बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां का बूथ कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री बन सकता है। नये अध्यक्ष के आने से युवाओं में नया जोश है। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोज श्रीवास्तव ने बधाई दी और कार्यक्रम का संचालन आशुकांत चुनाहे ने किया। इस मौके पर लोकसभा संयोजक बिद्रा प्रसाद विश्वकर्मा, नपा अध्यक्ष मनोज जायसवाल, दिनेश तिवारी, रविशंकर साहू, उत्तर मौर्य, प्रेम सिंह गर्ग, मणिशंकर मिश्रा, राम कुमार विश्वकर्मा, श्याम सुंदर केसरी, धीरज केसरी, नीलेश पुरवार, संजय यादव, श्याम सिंह, मनीष गुप्ता, राजेंद्र पटेल, विद्या तिवारी, राममूíत बिद, प्रदीप सोनकर आदि रहे।