Move to Jagran APP

19 दिन बीता, भारतीय खाद्य निगम केंद्र पर नहीं हुई खरीद

जनपद में धान खरीद शुरु हुए 19 दिन बीतने को है लेकिन अभी तक भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र पर खरीद शुरु नहीं हो पाई है। हांलाकि जनपद में अब तक 213 किसानों से 1363.74 एमटी अन्य क्रय एजेंसियों के धान क्रय केंद्रों पर की जा चुकी है। जो शासन द्वारा जनपद के 105 क्रय केंद्रों पर निर्धारित खरीद लक्ष्य दो लाख 60 हजार का महज 0.52 प्रतिशत ही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 09:25 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 09:25 PM (IST)
19 दिन बीता, भारतीय खाद्य 
निगम केंद्र पर नहीं हुई खरीद
19 दिन बीता, भारतीय खाद्य निगम केंद्र पर नहीं हुई खरीद

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जनपद में धान खरीद शुरु हुए 19 दिन बीतने को है लेकिन अभी तक भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र पर खरीद शुरु नहीं हो पाई है। हांलाकि जनपद में अब तक 213 किसानों से 1363.74 एमटी अन्य क्रय एजेंसियों के धान क्रय केंद्रों पर की जा चुकी है। जो शासन द्वारा जनपद के 105 क्रय केंद्रों पर निर्धारित खरीद लक्ष्य दो लाख 60 हजार का महज 0.52 प्रतिशत ही है।

loksabha election banner

जनपद में एक नवंबर से शुरु हुई धान खरीद आगामी 29 फरवरी 2020 तक चलेगी। खाद्य विभाग द्वारा 12 क्रय केंद्रों पर 709 एमटी, पंजीकृत उप साधन सहकारी समिति के 18 केंद्रों पर 12.50 एमटी, पीसीएफ के 35 क्रय केंद्रों पर 231.36 एमटी, यूपी एग्रो के तीन क्रय केंद्रों पर 71, पीसीयू के सात क्रय केंद्रों पर 15, नैफेड के 12 क्रय केंद्र पर 316, कर्मचारी कल्याण निगम के चार क्रय केंद्र पर 7.50 धान खरीद हुई है। ये हालात तब है जबकि सरकार द्वारा किसानों को धान का समर्थन मूल्य सामान्य 1815 और ग्रेड ए धान का 1835 रूपया निर्धारित है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किसान घर बैठे मोबाइल या लैपटाप अथवा पास के साइबर कैफे, जन सुविधा केंद्र से धान खरीद का रजिस्ट्रेशन खाद्य विभाग के पोर्टल एफसीएस.यूपी.जीओवी.इन पर आनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट फोटो, बैंक पासबुक, खतौनी का विवरण दर्ज होगा। खरीद के 72 घंटे के बाद किसानों के खाते में सीधे भुगतान होगा। सरकार द्वारा धान खरीद में बटाई पर खेती करने वाले किसानों को शर्तो के अधीन क्रय केंद्रों पर धान बेचने की राहत दी है। बटाई पर खेती करने वाले किसान को संबंधित किसान से सहमति पत्र लेकर जमा करना होगा। किसानों की उपज का सत्यापन एसडीएम द्वारा कराया जाएगा। एसडीएम से रिपोर्ट मिलने के बाद ही क्रय केंद्र पर धान खरीद होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.