Move to Jagran APP

--53 लाख पौधे से हराभरा किया गया जनपद का वन क्षेत्र

25 करोड़ पौधरोपण अभियान के तहत जिलेभर में 53 लाख 75 हजार 644 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर उर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने चुनार के बरगवां में पौध रोपण किया। इसके अलावा अन्य विधायकों व प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 07:01 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 07:01 PM (IST)
--53 लाख पौधे से हराभरा किया गया जनपद का वन क्षेत्र
--53 लाख पौधे से हराभरा किया गया जनपद का वन क्षेत्र

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : 25 करोड़ पौधारोपण अभियान के तहत जिलेभर में 53 लाख 75 हजार 644 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर उर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने चुनार के बरगवां में पौध रोपण किया। इसके अलावा अन्य विधायकों व प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र में पहुंचकर एक-एक पौधा लगाया।

loksabha election banner

उर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के दौरान पौधरोपण बहुत जरूरी है। इसके बिना प्रकृति को बचाना संभव नहीं है। छांव भी इन्हीं पौंधों से मिलता हैं। यहां तक की बारिश भी इन्हीं हरियाली पर निर्भर रहती हैं। इसलिए हर इंसान को अपने जीवन में एक पौधा जरुर लगाना चाहिए।

जिले में 49 लाख 55 हजार 280 पौधे लगाए का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए वन विभाग समेत पूरा प्रशासनिक अमले को लगाया गया था। लेकिन रविवार की सुबह जब पौधारोपण शुरू किया गया तो निर्धारित लक्षय से अधिक 53 लाख 75 हजार 644 पौधे लगा दिए गए। इसमें वन विभाग की ओर से 118 प्लांटेशन में 23 लाख 14 हजार 940 पौधे लगाए गए। वहीं विकास, पुलिस, पंचायती विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा आठ हजार 342 स्थानों पर 30 लाख 60 हजार 704 पौधे लगाए गए। जो निर्धारित लक्ष्य का 108.48 प्रतिशत हैं। पौधरोपण के दौरान हर तरह के पौधे लगाए गए हैं। इसमें नीम, ऑवला, शीशम, इमली, खैर, सागौन, महुआ, आम, पीपल, बरगद, पाकर, चिलबिल, जामुन, समेत 36 प्रजाति के पौधे लगाए गए। पौधों को नुकसान न हो इसका पूरा ख्याल रखा गया हैं। पौधे को ट्रीगार्ड में लगाया गया हैं। जिससे पशु उसको नुकसान नहीं पहुंचा सके। जो प्लांटेशन में लगाए गए उसके चारों और पत्थर की बाउंड्री हैं। जिसमें पशुओं का घुस पाना संभव नहीं होगा। जिले के नोडल एवं एनजी सचिव पर्यटन एवं संस्कृति रवि कुमार ने करनपुर कंपामेंट राजापुर में बरगद का पेड़ लगाया। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक परियोजना केपी दूबे ने कंपार्टमेंट पांच ददरी मड़िहान में आम का पेड़ लगाया। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने करनपुर में ही आम का पेड़ लगाया। वहीं डीएफओ राकेश चौधरी द्वारा ऑवला का पेड़ लगाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.