सामजंस्य से ही मिलता त्वरित न्याय : अनुराग
नवयुवक अधिवक्ता समिति की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता मीटिग हाल में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि व चुनार विधायक अनुराग सिंह विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : नवयुवक अधिवक्ता समिति की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता मीटिग हाल में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक अनुराग सिंह, विशिष्ट अतिथि डीएम सुशील कुमार पटेल व एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि विधायक अनुराग सिंह ने कहा कि बार और बेंच का सामंजस्य ही वादी को त्वरित न्याय दिला सकता है। उन्होंने अधिवक्ताओं की आए दिन होने वाली हड़ताल पर चर्चा करते हुए कहा कि इससे वादकारी का सीधा नुकसान है। जिसके बारे में सभी को विचार करने की आवश्यकता है यदि इसका कोई दूसरा विकल्प ढूंढ लिया गया तो यह बड़ी उपलब्धि होगी। देश की वर्तमान स्थिति की चर्चा करते हुए अधिवक्ताओं का आह्वान किया कि कानून के ज्ञाता होने के चलते लोगों के बीच नागरिकता संशोधन एक्ट, एनआरसी व एनपीआर के बारे में स्थिति स्पष्ट करने की जिम्मेदारी आपकी भी है। डीएम ने कहा कि अधिवक्ता समाज के लिए आदर्श हैं। उन्होंने वादकारियों के हित को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि कम समय में वादकारियों को न्याय दिलाया जा सके। एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि वकील और पुलिस का साथ हमेशा से रहा है। इसके पहले अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, महामंत्री विनोद कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह व जयंत कुमार दास, संयुक्तमंत्री जय कुमार, राजेश कुमार व इंद्रमणि तिवारी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश नारायण, विजय प्रताप सिंह, रामनिहाल सिंह, विजय कुमार मिश्रा, गजेंद्र नारायण सिंह व संजीव कुमार भारती। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार यादव, सुरेश कुमार यादव, प्रदीप कुमार कुशवाहा, संजीव कुमार सिंह, राजेश कुमार व बुधराम सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अध्यक्षता सत्येंद्र नाथ द्विवेदी व संचालन अनिल सिंह ने व स्वागत गीत अनवर अली अनवर ने प्रस्तुत किया। स्वागत पूर्व अध्यक्ष मुन्नू प्रसाद गुप्ता, महामंत्री राजकुमार सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरुदास, अखिलेश सिंह, रामअनुग्रह पांडेय, नरेंद्र कुमार उपाध्याय, रामनरायण सिंह आदि ने किया।