400 मीटर तैराकी में अनामिका व विजय लाल ने मारी बाजी
बलिका तैराकी में अनामिका ने मारी बाजी बालक वर्ग में विजय लाल नीतीश व विश्वनाथ रहे प्रथम
400 मीटर तैराकी में अनामिका व विजय लाल ने मारी बाजी
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : नगर के सुप्रसिद्ध सावनी कजली मेले का आयोजन रविवार को बालूघाट पर किया गया। मेले में तैराकी प्रतियोगिता, स्लो साइकिल रेस, दौड़ समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। सबसे ज्यादा आनंद दर्शकों ने गदहा दौड़ का लिया, जिसके विजेता श्यामू कनौजिया व उपविजेता विकास कनौजिया रहे। मुख्य अतिथि विधायक अनुराग सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन अपनी स्थानीय संस्कृति को सहेजने का काम करते हैं। विशिष्ट अतिथि निजाम भाई, विजय बहादुर सिंह, नंद लाल केशरी ने भी पुरस्कार बांटें।
प्रतियोगिताओं में बालिका 400 मीटर तैराकी में अनामिका, शिखा व अंजली यादव। बालिका फ्री स्टाइल में अनामिका, शिखा व अंजली यादव। जूनियर बालक वर्ग तैराकी में विजय लाल, विश्वनाथ, नीतीश साहनी। स्लो साइकिल रेस में गुड्डू सोनकर, रीतेश साहनी व सागर साहनी। बालक दौड़ में सूरज साहनी, राहुल कुमार व सत्यम सोनकर। सौ मीटर तैराकी में नीतीश साहनी, विश्वनाथ आनंद व विजय लाल। 1500 मीटर तैराकी में विश्वनाथ, पंकज व सोनू क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। कजली मेला के आयोजक अशोक साहनी, कैलेंडर साहनी, मुमताज अली, रमेश साहनी, लक्ष्मण साहनी, गोलू साहनी, चेत नारायण मौर्य बंबू साहनी आदि थे।