प्रदेशव्यापी प्रतिबंध का अहरौरा में दिखा असर
शुक्रवार की रात से 55 घंटे के लिए किए गए प्रदेशव्यापी प्रतिबंध को लागू होते ही उसका असर नगर में साफ देखने को मिला। शनिवार की सुबह से नगर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। थानाध्यक्ष राजेश चौबे के नेतृत्व में हूटर और सायरन बजाते हुए पुलिस पेट्रोलिग करते हुए नजर आई।
जागरण संवाददाता, अहरौरा (मीरजापुर) : शुक्रवार की रात से 55 घंटे के लिए किए गए प्रदेशव्यापी प्रतिबंध को लागू होते ही उसका असर नगर में साफ देखने को मिला। शनिवार की सुबह से नगर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। थानाध्यक्ष राजेश चौबे के नेतृत्व में हूटर और सायरन बजाते हुए पुलिस पेट्रोलिग करते हुए नजर आई। जरूरत की सामानों की दुकानें भी नगर में बंद रही। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी मेडिकल, किराने की दुकानों के अलावा सब्जियों के ठेले ही नजर आए। कोरोना का संक्रमण तोड़ने की लोगों में आस दिखती हुई नजर आईं। इसी वजह से नगर के अधिकांश लोग अपने घरों से भी बाहर नहीं निकले हुए थे।