सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी, शिकायत
भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी से चुनार में हो रहे मानक के विपरीत सड़क निर्माण की शिकायत की। लोगों का आरोप था कि टेकउर स्थित कालीजी मंदिर के पास मानक के विपरीत निर्माण कार्य हो रहा है।
जासं, चुनार (मीरजापुर) : भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी से चुनार में हो रहे मानक के विपरीत सड़क निर्माण की शिकायत की। लोगों का आरोप था कि टेकउर स्थित कालीजी मंदिर के पास मानक के विपरीत निर्माण कार्य हो रहा है। इसके अलावा चुनार नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने हेतु भी कहा गया। पानी की बर्बादी रोकने की भी मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर सह कार्यवाह विवेक सिंह, अविनाश गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, विकास कश्यप, अंशु राय अकेला, अनिकेत सिंह, विवेक कुमार मिश्र आदि थे।