आज से चलेगा चलेगा विशेष अभियान
जागरण संवाददाता मीरजापुर पोलियो अभियान की तरह कोविड टीकाकरण से छूटे व्यक्तियों का

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : पोलियो अभियान की तरह कोविड टीकाकरण से छूटे व्यक्तियों का चिन्हाकंन करने के लिए 800 टीमों का गठन किया गया है। जनपद में पोलियो अभियान की तरह ही 24 से 29 जनवरी तक कोविड टीकाकरण से छूटे व्यक्तियों के चिन्हाकंन के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से 800 टीमों का गठन किया गया है।
प्रत्येक टीम में 03 सदस्य होगे। कार्यक्रम की मानटिरिग करने के लिए 250 सुपरवाइजरों को भी लगाया गया हे। इस संबंध में विभाग की ओर से शुक्रवार को समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारियों समेत सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व टीम को पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। जो 24 जनवरी से सभी इस कार्य में कोविड के नियमों के अनुसार कार्य शुरू कर देगे। इनको मास्क, सेनेटाइजर, चाक व नाम व पता भरने के लिए विभाग की ओर से फार्म भी उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही टीम के द्वारा चार लाख बीस हजार घरों पर स्टीकर लगाने का भी कार्य करेगे। जिन घरो का टीकाकरण की दोनों डोज हो चुकी रहेगी। उन घरों पर स्टीकर भी लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर राजीव सिघल ने बताया कि यह विशेष अभियान पूरे जनपद में मात्र छह दिनों तक चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य टीकाकरण को शत प्रतिशत कराने के साथ ही 60 वर्ष से अधिक व्यक्तियों का चिन्हाकांन कराना, जिन्होंने अभी तक टीके की एक भी डोज नही लगवाया है। इसके अलावा 15 वर्ष से 17 वर्ष उम्र के बच्चों के प्रथम चरण के डोज को भी शत प्रतिशत पूर्ण करने का है और टीम द्वारा दूसरे डोज के लिए प्रोत्साहित करना है। जबतक सभी व्यक्तियों का दोनों डोज पूर्ण नही होगा तब तक हम सभी इस महामारी से लड़ते रहेंगे।
Edited By Jagran