Move to Jagran APP

जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू

जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 08:29 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 08:29 PM (IST)
जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू
जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू

जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जनपद में शुक्रवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ। अभियान की शुरुआत के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर राजीव सिंघल की अध्यक्षता में विविध कार्यक्रम हुए। इस मौके पर जिला मुख्यालय पर संचारी रोग के नियंत्रण के लिए शपथ भी ली गई। सीएमओ ने बताया कि जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ रैली निकालकर किया गया। साथ ही जागरूकता के उद्देश्य से जिले में गोष्ठी परिचर्चा और प्रतियोगिता आदि भी हुई। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा।

इस दौरान वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरियाए डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान बुखारए टीबीए कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर.घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर निरूशुल्क एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत ही जनपद में 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.