एसपी ने थाने का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार पांडेय सोमवार को शाम छह बजे थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रांगण का भ्रमण कर साफ सफाई देखकर प्रसन्नता व्यक्त किया। साथ ही बैरक रसोई हवालात मालखाना का निरीक्षण किया।
जासं, अदलहाट (मीरजापुर) : पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार पांडेय सोमवार को शाम छह बजे थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रांगण का भ्रमण कर साफ सफाई देखकर प्रसन्नता व्यक्त किया। साथ ही बैरक, रसोई, हवालात, मालखाना का निरीक्षण किया। त्योहार रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। आगामी मोहर्रम त्योहार को देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पत्रकारों को घटनाओं की जानकारी व पीस कमेटी की बैठक की सूचना देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक मु. ऐश खां, सच्चिदानंद राय, विनोद सिंह, परमात्मानन्द यादव, अर्जुन सिंह आदि रहे।