एसपी ने मंत्रोच्चारण के बीच शिव मंदिर का किया लोकार्पण
स्क्क द्बठ्ठड्डह्वद्दह्वह्मड्डह्लद्गह्य स्द्धद्ब1ड्ड ह्लद्गद्वश्चद्यद्ग ड्डह्ल न्द्धह्मड्डह्वह्मड्ड श्चश्रद्यद्बष्द्ग ह्यह्लड्डह्लद्बश्रठ्ठस्क्क द्बठ्ठड्डह्वद्दह्वह्मड्डह्लद्गह्य स्द्धद्ब1ड्ड ह्लद्गद्वश्चद्यद्ग ड्डह्ल न्द्धह्मड्डह्वह्मड्ड श्चश्रद्यद्बष्द्ग ह्यह्लड्डह्लद्बश्रठ्ठ
जासं, अहरौरा (मीरजापुर) : पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने बुधवार की सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अहरौरा थाना परिसर पर बने नवनिर्मित शिव मंदिर का लोकार्पण किया। इसके बाद विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि जन सेवा ही ईश्वर सेवा है। थाना परिसर पर शिव मंदिर का निर्माण ऐतिहासिक कार्य है। इसके लिए क्षेत्र की जनता और पुलिसकर्मियों का सहयोग सराहनीय है। इस दौरान पुलिसकर्मी शारीरिक दूरी के बीच मास्क पहने नजर आए। थाना परिसर का अवलोकन करते हुए एसपी ने बताया कि जल्द ही अष्टकोणीय थाने का लोकार्पण किया जाएगा। थाना परिसर पर सौर ऊर्जा लगाने के लिए थानाध्यक्ष राजेश चौबे को निर्देशित किया। इस दौरान चेयरमैन गुलाब मौर्या, विमलेश सिंह, तेजबहादुर राय, संजय सिंह, विजेंद्र गिरी, जयप्रकाश, चंद्रशेखर, मनोज राय, रणजीत सिंह आदि रहे।