क्विज में स्नेहा, रंगोली में स्वाति ने मारी बाजी
नगर के राजकीय इंटर कालेज में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर आयोजित प्रतियोगिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। प्रतियोगिता के दौरान क्विज प्रतियोगिता में राम प्रसाद सिंह बालिका इंटर कालेज की स्नेहा तो रंगोली प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कालेज की स्वाति प्रथम स्थान पर रहीं।
जासं, मीरजापुर : नगर के राजकीय इंटर कालेज में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर आयोजित प्रतियोगिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। प्रतियोगिता के दौरान क्विज प्रतियोगिता में राम प्रसाद सिंह बालिका इंटर कालेज की स्नेहा तो रंगोली प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कालेज की स्वाति प्रथम स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार व यात्रीकर अधिकारी राम सागर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। क्विज प्रतियोगिता में गुनगुन द्वितीय व विशाल चौधरी जीआईसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में सोनम द्वितीय व सुषमा तीसरा स्थान तथा चित्रकला प्रतियोगिता में वर्षा रानी प्रथम, रूचि टंडन द्वितीय व रंजना कुमारी जीजीआईसी चुनार तीसरे स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में अनिल राव, रवींद्र कुमार सिंह, नीरजाकांत रहे। प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार व यात्रीकरण अधिकारी राम सागर ने प्रथम पांच हजार, द्वितीय तीन हजार व तृतीय को दो हजार रूपया पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान जय सिंह, संजय सिंह व संचालन नीरजा कांत ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कहा कि वाहन चलाक समय यातायात नियमों का पालन करें। वाहन में सभी कागजात साथ रखें, लाइट व हार्न हमेशा सही होना चाहिए। मोबाइल पर बात करते समय कदापि वाहन नहीं चलाए। वाहन चलाते समय स्पीड का ध्यान रखें और हेलमेट लगाकर दो पहिया चलाए और वाहन पर तीन सवारी कदापि न बैठाए।