शुभम को फिराक गोरखपुरी सम्मान
जनपद के युवा नवगीतकार शुभम श्रीवास्तव ओम को 2019 के लिए राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश द्वाराफिराक गोरखपुरी सम्मानदिए जाने की घोषणा की गई है। संस्थान द्वारा यह पुरस्कार हिदी भाषा व साहित्य की मौलिक कृति पर दिया जाता है। यह पुरस्कार उनकी पुस्तकफिर उठेगा शोर एक दिनके लिए दिया जाएगा।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जनपद के युवा नवगीतकार शुभम श्रीवास्तव ओम को 2019 के लिए राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा'फिराक गोरखपुरी सम्मान'दिए जाने की घोषणा की गई है। संस्थान द्वारा यह पुरस्कार हिदी भाषा व साहित्य की मौलिक कृति पर दिया जाता है। यह पुरस्कार उनकी पुस्तक'फिर उठेगा शोर एक दिन'के लिए दिया जाएगा।
पुरस्कार स्वरूप उन्हें एक लाख रुपए की राशि व सम्मान पत्र आगामी 15 मार्च को संस्थान के वार्षिक सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। जनपद के पहाड़ी विकास खंड के बेलवन ग्राम में जन्मे शुभम श्रीवास्तव ओम वर्तमान में सदर तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। इनकी रचनाएं नियमित रूप से राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं व महत्वपूर्ण समवेत संकलनों में प्रकाशित होती रहती है। शुभम श्रीवास्तव को इसके पहले भी कई महत्वपूर्ण साहित्यिक सम्मान मिल चुके हैं। इनमें प्रमुख रूप से उप्र हिदी संस्थान का हरिवंशराय बच्चन युवा गीतकार सम्मान, अभिव्यक्ति विश्वम का अभिव्यक्ति नवांकुर सम्मान, पं रामानुज त्रिपाठी सृजन संस्थान का नवगीत साहित्य सम्मान शामिल है। इस उपलब्धि पर जनपद के साहित्यकार डा. अनुज प्रताप सिंह, गणेश गंभीर, लल्लू तिवारी, भोलानाथ कुशवाहा, केदारनाथ, सविता, विनोद सिंह, बेनू यादव, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष संजय सिंह गहरवार, युवा मंच के आयुष सिंह, रोटरी क्लब के पीयूष जायसवाल, धीरज किशोर सिंह, फिरदौस कौसर, विजय प्रताप सहित सैकड़ों लोगों ने शुभकामनाएं दीं।