पेंटिग में दर्शिका, अयूषी, सना व स्लोगन में श्रुति अव्वल
चुनार नगर पालिका परिषद एवं सेंटर फार साइंस एंड एनवायरमेंट की ओर से कोविड-19 के ²ष्टिगत कराई गई आनलाइन पेंटिग व स्लोगन प्रतियोगिता के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। पेंटिग प्रतियोगिता में दर्शिका सिंह अयूषी चौधरी सना अंसारी व स्लोगन प्रतियोगिता में श्रुति सिंह ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
जासं, चुनार (मीरजापुर) : चुनार नगर पालिका परिषद एवं सेंटर फार साइंस एंड एनवायरमेंट की ओर से कोविड-19 के ²ष्टिगत कराई गई आनलाइन पेंटिग व स्लोगन प्रतियोगिता के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। पेंटिग में दर्शिका सिंह, आयुषी चौधरी, सना अंसारी व स्लोगन में श्रुति सिंह ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
नगर पालिका कार्यालय परिसर पर नपा अध्यक्ष मंसूर अहमद की अध्यक्षता में सीएसई ने जूम विडियो क्रांफेस मीटिग के माध्यम से विजेताओं के नाम घोषित किए। चेयरमैन ने विजेताओं की रचनात्मकता की सराहना की। सीएसई के इं. मनीष मिश्रा ने बताया कि 5 से 9 वर्ष की कैटेगरी में दर्शिका सिंह, रैंक अदिती प्रजापति व जिज्ञासा, श्रेयश श्रीवास्तव एवं दर्पण सिंह। 10 से 14 वर्ष के वर्ग में अयुषी चौधरी, आयुष चौधरी, मुक्ता मिश्रा, श्रेयांश सिंह एवं तस्मिया बेगम। 15 से 18 वर्ष के वर्ग में सना अंसारी, आस्था सिंह व आस्था गुप्ता, कांवही हिनौती एवं सुप्रिया राओ। क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में श्रुति सिंह, रुचि मौर्या, राधिका प्रजापति एवं आश्का गुप्ता के स्लोगन सबसे उम्दा रहे। अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने बताया प्रथम पुरस्कार के रूप में ढ़ाई हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में एक हजार तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में पांच सौ रुपए नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र पालिका कार्यालय पर बुलाकर प्रदान किया जाएगा।