घाटों पर मलबा व कूड़ा देख पालिकाध्यक्ष ने जताई नाराजगी
जागरण संवाददाता मीरजापुर नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बुधवार को नगर के कंतित वार्ड म
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बुधवार को नगर के कंतित वार्ड में निरीक्षण किया। पैदल वार्ड भ्रमण के 11वें दिन कंतित वार्ड के दूधनाथ नाथ तिराहे, गजिया, हरिजन बस्ती, बरतर तिराहा, दूधनाथ फाटक, मल्हान बस्ती, धइकरान बस्ती इत्यादि स्थानों में निरीक्षण किया। घाट की सीढि़यों पर मलबा और कूड़ा-कचरा देख पालिकाध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई। अधिकारियों को चेतावनी देते हुए सख्त हिदायत दी कि घाटों पर दोबारा गंदगी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मल्हान बस्ती में टुटी हुई नालियों के कारण गंदा पानी बहकर मार्ग में बह रहा था। अध्यक्ष ने एक सप्ताह के भीतर चलने हेतु मार्ग के निर्माण का आदेश दिया। अभय मिश्रा, शिवबली यादव, महेंद्र जायसवाल, भोलानाथ मौर्य, सच्चा गुरु, प्रीतम केशरवानी, देवी साहू, सूरज निषाद, राजकुमार निषाद, गिरजा शंकर, कृष्ण कुमार, डा. ठाकुर प्रसाद, नरेश प्रसाद कौशल, मुन्ना, राजकुमार दुबे आदि रहे।