Move to Jagran APP

सुरक्षित नारियां करेंगी देश व समाज का विकास : सुचिस्मिता

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : लालडिग्गी स्थित एक लाज में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से वीरांगना प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि भारत में नारियों का विशिष्ट स्थान रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 08:03 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 08:03 PM (IST)
सुरक्षित नारियां करेंगी देश व समाज का विकास : सुचिस्मिता
सुरक्षित नारियां करेंगी देश व समाज का विकास : सुचिस्मिता

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : लालडिग्गी स्थित एक लाज में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से वीरांगना प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि भारत में नारियों का विशिष्ट स्थान रहा है।

loksabha election banner

प्रशिक्षण में आई बहनों से मझवां विधायक ने कहा कि नारी, बहू एवं बेटी अपने आप को सुरक्षित तभी महसूस करेगी जब हम अपने समाज और देश को आगे ले जाएंगे। समाज में जो अच्छी बात को देखे तो उसे अपने जीवन में अवश्य उतारना चाहिए। हमारा देश सांस्कृतिक और सभ्यता का देश रहा है। इसी क्रम में भाजपा भी नारियों का सम्मान कर रही है। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि लड़कियों को अलग से माहौल देने की जरूरत नहीं है। जिस भी माहौल में होती हैं वे अपनी जगह स्वयं बना लेती हैं। बताया कि 1090 और 100 नंबर पर काल करके या एप के माध्यम से मनचलों से अपनी सुरक्षा कर सकती है। काल किया हुआ नंबर गुप्त रखा जाता है। उन्होंने बताया कि महिला आरक्षी स्कूलों में डिफेंस टीम बनाकर स्वयं की सुरक्षा करना सिखाएंगी। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के बारे में भी एसपी ने बताया। जिला संयोजक राजेश ¨सह ने कहा जहां नारी की पूजा होती है वहीं लक्ष्मी का वास होता है। इसके पूर्व कार्यक्रम का आरंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय और डा. श्यामाप्रसाद मुकर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अध्यक्षता राजेश ¨सह व संचालन पुष्पेंद्र द्विवेदी ने किया और प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में दिवाकर मिश्र, कार्यक्रम संयोजक सिद्धार्थ मिश्र, सह संयोजक आशीष मिश्र, नगर संयोजक दीपक त्रिपाठी, राजा मिश्रा, पवन गौड़, शिवम गौड़, शशांक दुबे आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.