Move to Jagran APP

मुआवजे के लिए एसडीएम को पत्र

विकास खंड राजगढ़ के खोराडीह स्थित रामेश्वरम समाजसेवी संस्था ने किसानों के हक के लिए आवाज बुलंद की है। संस्था के प्रबंधक एवं ग्राम प्रधान खोराडीह रामेश्वर सिंह ने क्षेत्र सहित खोराडीह गांव में शुक्रवार रात्रि आंधी-पानी एवं ओलावृष्टि से हुए फसलों के मुआवजे के संबंध में मड़िहान उप जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 08:06 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 08:06 PM (IST)
मुआवजे के लिए 
एसडीएम को पत्र
मुआवजे के लिए एसडीएम को पत्र

जासं, राजगढ़ (मीरजापुर) : विकास खंड राजगढ़ के खोराडीह ग्राम प्रधान खोराडीह रामेश्वर सिंह ने क्षेत्र सहित खोराडीह गांव में शुक्रवार रात्रि आंधी-पानी एवं ओलावृष्टि से हुए फसलों के मुआवजे के संबंध में मड़िहान उप जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। पत्रक के माध्यम से बताया कि क्षेत्र के किसानों का फसल ओलावृष्टि, आंधी पानी से बिल्कुल बर्बाद हो गई है। क्षेत्र के किसान काफी चितित है। क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो द्वारा सर्वे कराकर फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए। इस संबंध में मड़िहान उपजिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने बताया कि सभी क्षेत्रीय लेखपालों एवं कानूनगो को सर्वे के लिए लगा दिया गया है। जल्द ही किसानों के फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.