स्कूल में छात्र पर गिरा जर्जर बारजा
स्थानीय थाना क्षेत्र के नेवढि़या गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का बुधवार की सुबह पौने ग्यारह बजे के लगभग जर्जर बारजा गिरने से कक्षा चार का छात्र उसकी चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी होते बच्चे के पिता मौके पर पहुंच गए और उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख मंडलीय रेफर कर दिया। वही क्षेत्र के लोगों में शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।
जागरण संवाददाता, चील्ह (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के नेवढि़या गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार की सुबह जर्जर बारजा गिरने से कक्षा चार का छात्र उसकी चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी होते ही छात्र के पिता मौके पर पहुंच गए और उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख मंडलीय रेफर कर दिया। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।
प्राथमिक विद्यालय नेवढि़या में मध्यांतर के पश्चात छात्र विद्यालय में बने भोजन के लिए जा रहे थे। इसी बीच नेवढि़या गांव निवासी कक्षा चार का छात्र रोहित (10) पुत्र अशोक कुमार ¨बद जैसे ही विद्यालय के बारजा से गुजर रहा था कि बारजा उसके ऊपर गिर गया। इससे रोहित मलबे के बीच दबने के कारण घायल हो गया। पुत्र के घायल होने की सूचना मिलते ही पिता भागते हुए स्कूल पहुंचे और उसे गोद में उठाकर पीएचसी चील्ह पर उपचार के लिए ले आए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
---
विद्यालय का भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। इस संबंध में में कई बार संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अचानक बारजा छात्र पर गिर पड़ा जिससे वह घायल हो गया।
-मनबोध ¨सह, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय नेवढि़या