नगर व ग्रामीण क्षेत्र में सैनिटाइजेशन, फागिग
कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए सैनिटाइजेशन महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। नगर पालिका के अलाव प्रशासनिक टीमें सभी कार्यालय परिसर संस्थान आदि को सैनिटाइज कर रही हैं। शनिवार को कलेक्ट्रेट सहित कचहरी व आसपास के क्षेत्र में फागिग भी कराई गई। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जनपद के हर क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए सैनिटाइजेशन महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। नगर पालिका के अलाव प्रशासनिक टीमें सभी कार्यालय, परिसर, संस्थान आदि को सैनिटाइज कर रही हैं। शनिवार को कलेक्ट्रेट सहित कचहरी व आसपास के क्षेत्र में फागिग भी कराई गई। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जनपद के हर क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
एडीएम यूपी सिंह ने बताया कि सैनिटाइजेशन के लिए टीमें बनाई गई हैं और रोजाना सूचीबद्ध कार्यालय, संस्थान सैनिटाइज कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर, कार्यालय आदि में भी छिड़काव कराया गया। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने बताया कि वार्ड क्रम के अनुसार सभी वार्ड सैनिटाइज हो रहे हैं। हर वार्ड में दो टीमें लगाई जा रही हैं। इसके साथ ही आम लोगों की मांग पर भी उनके मकान, दुकान आदि के आसपास सैनिटाइज कराया जा रहा है। डीपीआरओ अरविद कुमार ने बताया कि सभी ग्राम प्रधानों को ब्लाक के अधिकारियो के साथ मिलकर सैनिटाइजेशन का काम पूरा कराना है। ग्रामीण क्षेत्र की साफ-सफाई के अलावा फागिग कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम रोजाना यह काम कर रही है।