Move to Jagran APP

कांस्य हासिल कर साक्षी ने बढ़ाया प्रदेश का मान

जासं चुनार (मीरजापुर) क्षेत्र के शिवपुर निवासी किसान अमरनाथ यादव की बेटी साक्षी यादव ने 17

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 06:32 PM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 06:32 PM (IST)
कांस्य हासिल कर साक्षी ने बढ़ाया प्रदेश का मान
कांस्य हासिल कर साक्षी ने बढ़ाया प्रदेश का मान

जासं, चुनार (मीरजापुर) : क्षेत्र के शिवपुर निवासी किसान अमरनाथ यादव की बेटी साक्षी यादव ने 17 से 21 मार्च के बीच गाजीपुर के कान्हा हवेली में हुई नेशनल पावरलिफ्टिग चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में 47 किलो भार वर्ग में 55 किग्रा बेंच प्रेस कर कांस्य पदक हासिल किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल कर उन्होंने मीरजापुर व प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

loksabha election banner

कोच कमलापति त्रिपाठी के निर्देशन में साक्षी अब तक नेशनल प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, दो कांस्य पदक व प्रदेश स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं में आठ स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ा चुकी है। साक्षी के पिता अमरनाथ यादव की तमन्ना है कि उनकी पुत्री देश के उन मशहूर खिलाड़ियों में शामिल हो जाए, जिन्हें हर कोई जानता है। अमरनाथ के तीन बेटी और दो बेटे हैं। बेटियों में सबसे बड़ी बेटी साक्षी है। किसानी से गुजारा नहीं होने पर अपने बड़े बेटे को बाहर कमाने भेजे हैं, जो साक्षी का खर्च भी उठाता है। धन की कमी व गरीबी से परेशान पिता ने अपनी बेटी को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि से गुहार लगाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.