Move to Jagran APP

संजय बने रोटरी क्लब विध्याचल के अध्यक्ष

रोटरी क्लब विध्याचल के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को हुई। जिसमें रोटरी क्लब विध्याचल के पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मत से सत्र 2021-2022 के लिए संजय सिंह गहरवार को अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विजय शंकर गुप्ता ने कहा कि संजय सिंह गहरवार वर्तमान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष है। साथ ही जीडी बिनानी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 07:37 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 10:47 PM (IST)
संजय बने रोटरी क्लब  विध्याचल के अध्यक्ष
संजय बने रोटरी क्लब विध्याचल के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : रोटरी क्लब विध्याचल के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को हुई। जिसमें रोटरी क्लब विध्याचल के पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मत से सत्र 2021-2022 के लिए संजय सिंह गहरवार को अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विजय शंकर गुप्ता ने कहा कि संजय सिंह गहरवार वर्तमान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष है। साथ ही जीडी बिनानी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि संजय सिंह गहरवार कई संगठनों से जुड़े हुए है, उनके मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी। पूर्व अध्यक्ष संतोष गोयल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहाकि इससे क्लब द्वारा सामाजिक कार्यो में और तेजी आएगी और संस्था रचनात्मकता की ओर तेजी से कदम बढ़ाएगा। इस दौरान सचिव रवि गुप्ता, विवेक बरनवाल, गोपाल सोनी, अजय जायसवाल, अमित सिंह, सुशील सिंह, सुशील झुनझुनवाला, राजेंद्र अग्रवाल, रमेश अंदानी, विकास वर्मा, नीलू सिंह, श्रीश सिंह, भूपेंदर डंग आदि ने माला पहनाकर बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.