जनपद के बाल विज्ञानियों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में बीते दिनों 26 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में जनपद के बाल विज्ञानियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने पुरस्कृत किया। बाल विज्ञानी प्रिस कुमार ने धान में उगने वाली घास को कुचलने वाली मशीन और अर्जुन सोनकर ने मिनी रोटावेटर बनाकर किसानों को सौगात दिया है। उनके इन प्रयासों के चलते सम्मानित किया गया है। इन दोनों छात्रों ने दिखा दिया कि हौसला हो तो कुछ भी नामुमकीन नहीं होता है।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में बीते दिनों 26 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में जनपद के बाल विज्ञानियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने पुरस्कृत किया। बाल विज्ञानी प्रिस कुमार ने धान में उगने वाली घास को कुचलने वाली मशीन और अर्जुन सोनकर ने मिनी रोटावेटर बनाकर किसानों को सौगात दिया है। उनके इन प्रयासों के चलते सम्मानित किया गया है। इन दोनों छात्रों ने दिखा दिया कि हौसला हो तो कुछ भी नामुमकीन नहीं होता है।
जनपद के जयहिद विद्या मंदिर अहरौरा क्षेत्र के सीएसआइआर में टाप 11 में चयनित प्रिस कुमार पुत्र भगेलू गुप्ता और अर्जुन सोनकर पुत्र रामबदन सोनकर ने किसानों के लिए बहुत ही लाभदायक मशीने बनाई है। प्रिस कुमार ने भारत में तीसरा स्थान और अर्जुन सोनकर ने चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रिस कुमार और अर्जुन सोनकर को विज्ञान भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रौद्योगिकी मंत्री डा. हर्षवर्धन ने प्रिस कुमार को 30 हजार और अर्जुन सोनकर को 20 हजार नगर के साथ सम्मानित पत्र देकर दोनों बाल विज्ञानियों को सम्मानित किया। इनके प्रोजेक्ट की चर्चा पूरे भारत में हो रही है। वर्तमान समय में हैदराबाद में ग्रामीण मंत्रालय द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में गाजर घास उखाड़ने वाली मशीन को बनाने वाले रोहित मौर्य और मिनी रोटावेटर बनाने वाले अर्जुन सोनकर प्रतिभाग कर रहे हैं।