Move to Jagran APP

धान खरीद की तैयारी पूरी 105 केंद्रों पर होगी खरीद

जनपद में आगामी एक नवंबर से शुरु होने वाली धान खरीद के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। खरीद के लिए इस बार 105 क्रय केंद्र बनाए गए हैं हांलाकि विगत वर्ष 73 क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीद की गई थी। शासन द्वारा इस बार दो लाख 60 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। धान खरीद के 72 घंटे के बाद किसानों के खाते में सीधे भुगतान होगा। पारदर्शिता के लिए खाद्य विभाग द्वारा पीएफएमएस से तो अन्य विभागों द्वारा आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Oct 2019 07:45 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 07:45 PM (IST)
धान खरीद की तैयारी पूरी
105 केंद्रों पर होगी खरीद
धान खरीद की तैयारी पूरी 105 केंद्रों पर होगी खरीद

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जनपद में आगामी एक नवंबर से शुरु होने वाली धान खरीद के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। खरीद के लिए इस बार 105 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, हांलाकि विगत वर्ष 73 क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीद की गई थी। शासन द्वारा इस बार दो लाख 60 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। धान खरीद के 72 घंटे के बाद किसानों के खाते में सीधे भुगतान होगा। पारदर्शिता के लिए खाद्य विभाग द्वारा पीएफएमएस से तो अन्य विभागों द्वारा आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।

loksabha election banner

धान खरीद एक नवंबर से शुरु होकर आगामी 29 फरवरी 2020 तक क्रय केंद्रों पर चलेगी। इस बार धान का समर्थन मूल्य सामान्य 1815 और ग्रेड ए धान का 1835 रूपया निर्धारित किया गया। जनपद में धान की पैदावार बढ़ने के कारण इस बार लगभग दो लाख 85 हजार एमटी धान खरीद होने का अनुमान है। इसी के चलते शासन द्वारा मीरजापुर में दो लाख 60 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। धान खरीद के लिए खाद्य विभाग द्वारा सदर तहसील के मीरजापुर, कोन, गैपुरा, कछवां व पड़री, लालगंज तहसील के लालगंज व हलिया, मड़िहान तहसील के मड़िहान पटेहरा और राजगढ़ में तथा चुनार तहसील के चुनार नरायनपुर और अहरौरा जमालपुर में क्रय केंद्र खोला गया है। भारतीय खाद्य निगम द्वारा मंडी समिति, कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा नौगवां हलिया, सेमरी, बाराडीह व गोल्हनपुर राजगढ़ में क्रय केंद्र खोला गया है। पीसीयू द्वारा लालगंज के पंजरा, जमुहरा, पतार कला तो हलिया के हलिया बाजार, गलरा खुटहा, बरौंधा और अहुगी कला में खरीद होगी।

--------

किसानों को मिली आनलाइन पंजीयन की सुविधा

जनपद में धान खरीद आगामी एक नवंबर से शुरू होकर 29 फरवरी 2020 तक चलेगी। धान खरीद में पारदर्शिता के लिए आनलाइन पंजीयन होगा। किसान साइबर कैफे, जन सुविधा केंद्र, लैपटाप और स्मार्ट फोन के माध्यम से धान खरीद का रजिस्ट्रेशन खाद्य विभाग के पोर्टल एफसीएस.यूपी.जीओवी.इन पर आनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। धान का मूल्य किसानों के सीधे खाते में आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा। धान खरीद में रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, वोटर आइडी कार्ड, पासपोर्ट फोटो, बैंक पासबुक, खतौनी का विवरण दर्ज होगा।

------

तहसीलों से किसानों का होगा सत्यापन

धान खरीद के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद किसान द्वारा रजिस्ट्रेशन में दर्ज भूमि व बोए गए धान के क्षेत्रफल का सत्यापन तहसील से कराया जाएगा। किसानों द्वारा बिना आनलाइन रजिस्ट्रेशन के क्रय केंद्र पर धान क्रय नहीं किया जा सकेगा।

----------

खरीद वर्ष - 2019-20

कुल क्रय केंद्र - 105

समर्थन मूल्य

सामान्य धान - 1815

ग्रेड ए धान - 1835

खरीद लक्ष्य - 2,60,000

भुगतान - 72 घंटे में सीधे खाते में

--------

खरीद वर्ष - 2018-19

कुल क्रय केंद्र - 93

समर्थन मूल्य

सामान्य धान - 1760

ग्रेड ए धान - 1770

खरीद लक्ष्य - 2,59,000

हुई खरीद - 300234,29

खरीद प्रतिशत - 115.29

भुगतान - 53141.47

किसान 34790


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.