Move to Jagran APP

पावर प्लांट सुरक्षाकर्मी की परिसर के बाहर मिली लाश

विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर स्थित दादर कला सोलर प्लांट में कार्यरत गार्ड राजेन्द्र सिंह परिहार 50 की शनिवार की रात रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 07:45 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 07:45 PM (IST)
पावर प्लांट सुरक्षाकर्मी की
परिसर के बाहर मिली लाश
पावर प्लांट सुरक्षाकर्मी की परिसर के बाहर मिली लाश

जागरण संवाददाता, गैपुरा (मीरजापुर) : विध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर स्थित दादर कला सोलर प्लांट में कार्यरत गार्ड राजेन्द्र सिंह परिहार (50) की शनिवार की रात रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ग्रामीण गार्ड की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। इस संबंध में विध्याचल थानाध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी कि हत्या है या आत्महत्या।

loksabha election banner

शनिवार की रात लखमापुर थाना सगरा जनपद रीवा मध्य प्रदेश निवासी. राजेन्द्र सिंह परिहार सोलर प्लांट के बने केबिन में बीती रात ड्यूटी दे रहा था। उनकी ड्यूटी शाम छह से सुबह छह बजे तक की थी। शनिवार की रात लगभग 10 बजे गार्ड नहीं दिखाई दिया तो लोग उसकी खोजबीन करने लगे। एक स्थान पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पड़ा मिलने पर कर्मचारी हैरान हो गए। उन्होंने गैपुरा चौकी ़को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव ़को कब्जे में लेकर पी एम के लिए भेज दिया। परिजनों को घटना से अवगत करा दिया गया हैं। गार्ड की मौत कैसे हुई इसके बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.