देश में होगी अब विकास की राजनीति : अनुप्रिया
भरूहना संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर सांसद अनुप्रिया पटेल का भाजपा अपना दल एस निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया। सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत के बदौलत लोकसभा चुनाव में जीत मिली है। ये मेरी जीत नही आप सब की जीत है ये विकास की जीत है। मीरजापुर की जनता कार्यकर्ताओं की आजीवन आभारी रहूंगी। देश की जनता ने एनडीए गठबंधन को विकास के नाम पर जनादेश मिला है। जनपद को निरंतर विकास के पथ पर बढ़ाने में कोई कोर कसर नही छोडूंगी।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : भरूहना संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर सांसद अनुप्रिया पटेल का भाजपा, अपना दल एस, निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत के बदौलत लोकसभा चुनाव में जीत मिली है। ये मेरी जीत नही आप सब की जीत है ये विकास की जीत है। मीरजापुर की जनता कार्यकर्ताओं की आजीवन आभारी रहूंगी। देश की जनता ने एनडीए गठबंधन को विकास के नाम पर जनादेश मिला है। जनपद को निरंतर विकास के पथ पर बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगी।
सांसद ने कहा की 5 साल के अन्दर जीतना विकास कराया गया उससे चार गुना अधिक विकास कराने का प्रयास करूंगी। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में विकास की उपलब्धियां और ज्यादा होंगी। विपक्षी पार्टियों को जनता ने जनादेश से समझाया है कि देश को विकास को विकास के पथ पर ले जाने वाले देश के लोकप्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानसेवक चाहिए अब देश के अन्दर विकास की राजनीति चलेगी। अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा की भाजपा, अपना दल एस, निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि दूसरी बार अनुप्रिया पटेल मीरजापुर जिले की सांसद जनता के आर्शीवाद से बन पायी हैं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमाकान्त पटेल व संचालन उदय पटेल ने किया। इस दौरान प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह पटेल, रामलोटन बिद, डा. अनिल सिंह पटेल, मेघनाथ पटेल, डा. एसपी पटेल, लालबहादुर सिंह, राधेश्याम पटेल, गिरिशचन्द्र पटेल, तुलसीदास पाल, ज्ञानचन्द्र कन्नौजिया, राजकुमार पटेल आदि रहे।