पुलिस टीम ने की जंगल में कांबिग
अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक चुनार चौकी प्रभारी सक्तेशगढ़ व पर्याप्त पुलिस-पीएसी बल के साथ मंगलवार शाम जंगलों में कांबिग की गई। चुनार थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम टेढ़ी रामपुर कसया अमवा जमती नौगढ़ के जंगलों में सघन कांबिग अभियान चलाया गया।
जासं, मीरजापुर : अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक चुनार, चौकी प्रभारी सक्तेशगढ़ व पर्याप्त पुलिस-पीएसी बल के साथ मंगलवार शाम जंगलों में कांबिग की गई। चुनार थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम टेढ़ी, रामपुर, कसया, अमवा, जमती, नौगढ़ के जंगलों में सघन कांबिग अभियान चलाया गया। इसके साथ ही लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया। कम्युनिटी पुलिसिग के तहत जनसंपर्क करते हुए नक्सल क्षेत्र में युवाओं के साथ जौगढ़ सक्तेशगढ़ में वालीबाल खेल का आयोजन किया गया। युवाओं ने भी पुलिस टीम के साथ खेल का आनंद लिया और समाज की मुख्य धारा से जुड़कर विकास करने की बात कही। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।