नाबालिग लड़की की पुलिस ने रोकवाई शादी
संतनगर चौकी क्षेत्र के कन्हईपुर गांव में नाबालिग लड़की की शादी होने की सूचना पर पुलिस शादी को रूकवा दिया। बताया जाता है कि कन्हईपुर निवासी वेदांती दूबे की पुत्री शिवानी (15) कक्षा नौ ज्ञानपीठ इंटर कालेज समसदिया संतनगर की छात्रा है।
जासं, पटेहरा (मीरजापुर) : संतनगर चौकी क्षेत्र के कन्हईपुर गांव में नाबालिग लड़की की शादी होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी को रोकवाया। बताया जाता है कि कन्हईपुर निवासी वेदांती दूबे की पुत्री शिवानी (15) कक्षा नौ ज्ञानपीठ इंटर कालेज समसदिया संतनगर की छात्रा है। पिता ने धन-बल के दबाव में मुगलसराय के किसी परिवार में 24 मई को कम उम्र में ही अपने पुत्री की शादी का दिन निश्चित कर दिया था। जबकि लड़की कम उम्र में शादी करने से इनकार कर रही थी। लड़की गांव के कई संभ्रांतों व प्रधान से शादी रोकवाने की गुहार लगाई कितु पिता ने नहीं माना। सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचते पिता-पुत्री दोनों घर से गायब हो गए। चौकी प्रभारी संतनगर संजय यादव ने बताया कि शादी रोक दी गई है। यदि चोरी-छिपे शादी हुई तो दोनों पक्ष के लोग जेल जाएंगे।